बीपी को करना है कंट्रोल? रोज शाम को पिएं यह चाय

कैफीन वाली चाय बीपी को बढ़ा सकती है। वहीं, अगर आप एक्सपर्ट के बताए दो फूलों की चाय रोज पिएंगी, तो इससे बीपी भी मैनेज रहेगा और स्वास्थ्य को अन्य कई फायदे भी मिलेंगे।

tea for high blood pressure

High BP Home Remedies: खाने में नमक की अधिक मात्रा, स्ट्रेस या फिर अन्य कई कारण बीपी बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। बीपी को मैनेज करना बहुत जरूरी है। बता दें कि हाई और लो दोनों की ब्लड प्रेशर खतरनाक होते हैं। इन्हें मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन और हाइपोटेंशन कहा जाता है। बीपी अधिक बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। हाई बीपी में सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। कैफीन वाली चाय बीपी को बढ़ा सकती है। वहीं, अगर आप एक्सपर्ट के बताए दो फूलों की चाय रोज पिएंगी, तो इससे बीपी भी मैनेज रहेगा और स्वास्थ्य को अन्य कई फायदे भी मिलेंगे। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए चाय (What is blue pea flower tea good for)

blue tea for bp

  • हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए अपराजिता के फूल की चाय फायदेमंद मानी जाती है।
  • इसे ब्लू टी या बटरफ्लाई पी टी भी कहा जाता है।
  • अपराजिता के फूल की चाय में वैसोरेलैक्सेशन गुण पाए जाते हैं।
  • इम गुणों के कारण ये बीपी को कम करने में कारगर है।
  • यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करती है।
  • यह एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और डाइजेशन को भी सुधारती है।
  • इस चाय को पीने से मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी यह चाय फायदेमंद है।
  • गुड़हल के फूल की चाय भी बीपी को मैनेज करने में मदद करती है।bp kam karne ke liye chai
  • यह पित्त को भी बैलेंस करती है और एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे पीने से हाई बीपी को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
  • बीपी बढ़ने के पीछे मोटापा भी जिम्मेदार होता है। गुड़हल के फूल की चाय बॉडी वेट और फैट को कम करती है।
  • इसे पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम होते हैं। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- Dil Se Indian: बालों के झड़ने से हैं परेशान? रोज पिएं इस फूल की चाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP