Healthy Habits: सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट, हेल्दी रूटीन और अच्छी आदतें बहुत जरूरी है। फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को फॉलो करना चाहिए। अक्सर अनजाने में की गई हमारी कुछ गलतियां न केवल हमारी सेहत खराब करती हैं, बल्कि मोटापे और कई बीमारियों का भी कारण बनती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में हम सेहत से जुड़ी कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको 2024 में जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि आप सेहतमंद रह सकें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
सुबह खाली पेट पिएं हेल्दी चाय
ज्यादातार लोग सुबह के समय चाय-कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन असल में इससे न केवल डाइजेशन खराब होता है, बल्कि और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। सुबह खाली पेट जीरे का पानी, धनिये का पानी और अजवाइन, अदरक इलायची की चाय पी सकती हैं। इससे सेहत को लाभ होगा।
सही डाइट को फॉलो करें
हेल्दी रहने में डाइट का अहम रोल हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में लोग अक्सर खान-पान से जुड़ी कई गलतियां कर बैठते हैं। लेकिन इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। डाइट में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स के सही कॉम्बिनेशन को शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बिना जिम के घर पर ही पाएं पतली कमर और टोंड एब्स, करें ये 5 योगासन
फिजिकल एक्टिविटी पर दें ध्यान
हेल्दी रहने के लिए खान-पान के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना भी जरूरी है। नए साल में गोल सेट करें कि रोज कम से कम 1000 कदम चलें। इसके अलावा योगा, मेडिटेशन को भी रूटीन में शामिल करें।
खुद पर भरोसा रखें
यह आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोग खुद पर भरोसा नहीं करते हैं, कॉन्फिडेंस नहीं रख पाते हैं या फिर खुद को ही कम आंकने लगते हैं। इसका देर-सवेर हमारी मेंटल हेल्थ पर असर होता है। इसलिए, नए साल में खुद पर भरोसा रखने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें-हार्मोनल बैलैंस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो
यह भी पढ़ें- सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं दादी मां की बताई ये 3 चीजें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों