जब पतली कमर और टोंड एब्स पाने की बात आती है, तब सभी को लगता है कि बिना जिम जाए कुछ भी मुमकिन नहीं है। लेकिन एक और तरीका है, जिसकी मदद से आप अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं। जी हां, हम योगासन के बारे में बात कर रहे हैं।
यह सच बहुत कम लोग जानते हैं कि योग शरीर को रिलैक्स करने के साथ ही, टोन कर सकता है। आज अपनी मंडे मोटिवेशन सीरिज में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आप बहुत ही कम समय में पेट की चर्बी को कम करके टोंड एब्स और मनचाही बॉडी शेप पा सकती हैं।
इन योगासनों की जानकारी सर्वा योगा, माइंडफुलनेस एंड बियोंड के को फाउंडर श्री सर्वेश शशि दे रहे हैं। उनका कहना है, ''यदि आप सुडौल एब्स चाहते हैं और नहीं जानते हैं कि कहां से शुरुआत की जाए? तो इन 5 आसनों से योग की शुरुआत करें।''
यह आसन रीढ़ की हड्डी पर स्ट्रेच लाता है और पेट को टोन करता है। साथ ही, यह शरीर के लगभग सभी अंगों पर काम करता है और तनाव को कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:शरीर के ऊपरी हिस्से को 1 महीने में टोन करती हैं ये एक्सरसाइज
यह आसन संतुलन और शक्ति बढ़ाता है। एब्स और पीठ की मसल्स को मजबूत करता है और ब्रेन को दुरुस्त रखता है।
यह आसन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में सुधार करता है और साइटिका और पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत देता है। इस पोज में ऊपर उठने के लिए हम कोर का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यह पेट की मसल्स पर काम करता है।
यह आसन बाजुओं, कलाइयों और पेट की मसल्स को ताकत देता है। साथ ही, यह कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें:15 दिनों में कम होगी पेट की लटकती चर्बी, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें वर्कआउट
यह आसन बैलेंस और डाइजेशन में सुधार करता है। यह पेट की मसल्स और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और हिप्स के लचीलेपन को बढ़ाता है। इसके अलावा, यह तनाव को दूर करता है।
आप भी इन योगासनों को करके पतली कमर और टोंड एब्स पा सकते हैं। अगर आपको भी योगासन से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।