Winter Foods: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। अगर आप मौसम, उम्र और हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से डाइट में बदलाव नहीं करते हैं, तो बीमारियां आपको जल्दी घेर सकती हैं। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को अंदर से गर्मी दे सकें। हमारे घरों में दादी-नानी अक्सर ऐसी चीजों को खाने की सलाह देती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एक्सपर्ट भी सर्दी के मौसम में खाने की सलाह देती हैं और जिनका इस्तेमाल सालों से हमारे घरों में किया जाता रहा है। इस बारे में सेलिब्रिटी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं।
हमारे घरों में अक्सर दादी-नानी सर्दियों में गोंद के लड्डू बनाती हैं। लेकिन आपको बता दें यह सिर्फ स्वाद में ही अच्छे नहीं होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। गोंद नेचुरल लैक्सेटिव होता है। इसे खाने से पेट आसानी से साफ होता है। यह हड्डियों को मजबूती देता है और सर्दियों में इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। आपकी इसकी पंजीरी, लड्डू, हलवा और चिक्की बना सकती हैं। इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है।
सर्दियों में हरे लहसुन को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है, दिल को हेल्दी रखता है और डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। सर्दियों में बनने वाली कई सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल होता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये विटामिन्स
सर्दियों में आपको कई मौसमी सब्जियां बाजार में देखने को मिल जाएंगी। स्वाद से भरपूर ये सब्जियां सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इस मौसम में मिलने वाली शलजम भी आपको फायदा पहुंचा सकती है। यह डाइजेशन के लिए अच्छी होती है, ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करती है और खून की कमी को भी दूर करती है। सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में रहना है सेहतमंद, पानी में मिलाकर पिएं यह पाउडर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।