Curd In Winter: ठंड ने दस्तक दे दी है और इस मौसम की सबसे अच्छी बात है स्वादिष्ट भोजन। सर्दियों के मौसम में ही लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया जाता है। हालांकि, इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। तापमान में गिरावट शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कम कर देती है, जिसके कारण लोगों को बीमार पड़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
लोगों का मानना होता है कि सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से सोर थ्रोट और जुकाम की समस्या हो जाती है। क्या सच में ऐसा होता है?क्या सच में सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। इस बारे में जानकारी दे रही हैं योगा एक्सपर्ट डॉ.नुपूर रोहातगी
सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं इसके दो पहलू हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों के दौरान दही से परहेज करना चाहिए। क्योंकि यह आपकी ग्रंथियां से स्त्राव को बढ़ाता है जिससे बलगम का स्त्राव भी बढ़ जाता है। दही नेचर में कफ कारक है, इसलिए यह उन लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है जिन्हें पहले से ही अस्थमा, साइनस या सर्दी और खांसी जैसी साथ संबंधी समस्याएं हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों के दौरान खास करके रात के समय दही से परहेज करना चाहिए। (साइनस के दर्द में आराम पाने के टिप्स)
यह भी पढ़ें-इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
दही खाना फायदेमंद भी हो सकता है क्योंकि दही में आपकी आंत के लिए बहुत सारे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं। यह फर्मेंटेड होता है जो कि इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें कैल्शियम, विटामिन b12,फास्फोरस की मात्रा भरपूर होती है।अगर आपको कफ संबंधित समस्याएं नहीं है तो आप दही का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसे शाम के वक्त खाने से परहेज करना चाहिए। फ्रिज में रखे हुए दही को खाने से परहेज करें। (हेयर फॉल रोकने के लिए ऐसे खाएं दही)
यह भी पढ़ें-सर्दियों में आलस और थकान बनी रहती है? इस स्मूदी से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।