herzindagi
 exercise for hanging belly at home

4 हफ्तों में कम हो सकती है पेट की लटकती चर्बी, रोजाना करें यह 1 एक्‍सरसाइज

क्या आप भी पेट की चर्बी को कम करने के लिए सही और असरदार उपाय की खोज कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि लेग रेज एक्सरसाइज एक बेहतरीन और आसान तरीका है।
Editorial
Updated:- 2025-01-06, 20:12 IST

क्या आप पेट की लटकती चर्बी को लेकर परेशान हैं और मनचाहे कपड़े नहीं पहन पाते? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं। इस एक्‍सरसाइज की जानकारी फिटनेस ट्रेनर Deepti Dhakar ने इंस्‍टाग्राम से शेयर की है।

आजकल की लाइफस्‍टाइल और गलत खान-पान के कारण पेट की लटकती चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है और इससे निजात पाना कई लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। अधिकतर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपायों की तलाश करते हैं, लेकिन सही तरीका और नियमितता के बिना सफलता पाना मुश्किल होता है। लेग रेज एक असरदार एब्स एक्सरसाइज है, जो पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने के साथ-साथ पेट की मसल्स को भी टोन करती है। यह एरोबिक एक्‍सरसाइज कैलोरी बर्न करने के लिए अत्यंत लाभकारी है और शरीर की चर्बी घटाती है।

हालांकि, लेग रेज घर पर की जाने वाली आसान और असरदार एक्सरसाइज है, लेकिन इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। गलत तरीके से इस एक्सरसाइज को करने से चोट लगने का डर रहता है। इसलिए, अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं और साथ ही पूरे शरीर को फिट बनाना चाहते हैं, तो लेग रेज को अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करें। हम आपको लेग रेज एक्सरसाइज करने की सही विधि, इसके फायदे और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''लेग रेज एक्सरसाइज पेट की लटकती चर्बी को करने का आसान और प्रभावी तरीका है। यह एब्‍स एक्सरसाइज न केवल आपके पेट की मसल्‍स को मजबूत बनाती है, बल्कि यह कोर और पैरों की मसल्‍स को भी मजबूत बनाती है। रोजाना शुरुआत में एक्‍सरसाइज को धीमे करें। फिर, धीरे-धीरे स्‍पीड बढ़ाएं। शुरुआत में 10 काउंट के 3 सेट करें। फिर, 40 काउंट के 5 सेट करें।''

लेग रेज एक्‍सरसाइज करने के तरीका

exercise for belly fat at home

  • इसे करने के लिए फर्श पर सीधे लेट जाएं।
  • हाथों से पीछे किसी चीज को पकड़ें।
  • इसके बाद कोर को टाइट करें।
  • ब्रीदिंग नॉर्मल रखते हुए दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • अपने पैर को जितना संभव हो उतना सीधा रखें।
  • पैर को 60 डिग्री तक लाकर धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं।
  • फिर बाएं पैर से एक्‍सरसाइज को दोहराएं।
  • अपने पैरों को नीचे फर्श से स्पर्श न होने दें।
  • यह आपका एक रेप्स कहलाएगा।
  • इसी तरह 15-20 रेप्स के 3 सेट करें।

इसे जरूर पढ़ें: मोटे पेट को फ्लैट कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

लेग रेज एक्‍सरसाइज के फायदे

पेट की मसल्‍स बनती हैं मजबूत

  • लेग रेज एक्‍सरसाइज से पेट की मसल्‍स टोन और मजबूत होती है, खासकर पेट के निचले हिस्‍से की मसल्‍स पर इसका असर होता है।

कैलोरी तेजी से होती है बर्न

  • लेग रेज एक एरोबिक एक्‍सरसाइज भी है। इसे करने से कैलोरी तेजी से जलती है और शरीर की चर्बी घटती है।

पोश्चर होता है बेहतर

  • इस एक्‍सरसाइज को करने से कमर का निचला हिस्‍सा मजबूत होता है और यह शरीर के पोश्चर को भी बेहतर बनाती है।

lying leg raises for  belly fat

हिप्स और थाइज के लिए फायदेमंद

  • लेग रेज करते समय हिप्स और थाइज की मसल्‍स एक्टिव होती हैं, जिससे इन हिस्‍सों में ताकत आती है और ये टोन होते हैं।

दिल और फेफड़ों का स्वास्थ्य होता है बेहतर

बढ़ता है लचीलापन और संतुलन

  • इस एक्‍सरसाइज को रेगुलर करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

पीठ के निचले हिस्से को देता है आराम

  • यह एक्‍सरसाइज पीठ के निचले हिस्से को स्ट्रेच करने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है, जिससे पीठ के दर्द में राहत मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: पेट की लटकती जिद्दी चर्बी मक्‍खन की तरह पिघल जाएगी, रोजाना करें ये 3 एक्‍सरसाइज और 50 दिनों में दिखें स्लिम

हालांकि, इस एक्‍सरसाइज को घर पर आसानी से किया जा सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी है ताकि चोट से बचा जा सके।

अगर आप अपनी लटकती चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो लेग रेज एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: Shutterstock.com
 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।