सुबह 30 मिनट पैदल चलने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

क्या आपको मालूम है कि सिर्फ 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक आपके जीवन को कितना बदल सकती है?सुबह की ताजी हवा में चलने का यह साधारण अभ्यास आपके शरीर को चुस्त बनाने के साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी एक नई दिशा देता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-01, 14:00 IST
benefits of 30 minutes morning walk

सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक गतिविधि कितना जरूरी है यह हम सभी जानते हैं। हालांकि वक्त की कमी के चलते लोग एक्सरसाइज अक्सर मिस कर देते हैं, लेकिन फिट रहने के और भी आसान तरीके हैं। जी हां अगर आप रोज सुबह सिर्फ 30 मिनट भी पैदल चलते हैं तो आपकी सेहत में काफी सुधार आता है।

ताजी हवा में चलना भले ही सााधारण अभ्यास है लेकिन यह आपके शरीर को वो फायदे दे सकता है ,जिसकी कल्पना आपने शायद ही की होगी। आइए आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं कि यह छोटी सी आदत से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात कीDr. Shrey Kumar Srivastav, Senior consultant, Sharda Hospital इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सुबह 30 मिनट पैदल चलने से क्या होता है?

benefits of 30 minutes morning walk

हर रोज पैदल चलने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। एक स्वस्थ वजन बनाए रखने में सहायता होती है। यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है,जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।

चलना आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत करता है जिससे है दिल का रोग, स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होता है। यह कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है।

पैदल चलने से तनाव चिंता और अवसाद कम करने में मदद मिलती है इससे आपका मूड बेहतर होता है और आपकी कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें-हर रोज पैदल चलने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी फायदे

walking 30 mint

  • पैदल चलने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है,क्योंकि पैदल चलना एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज है, यह मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। इसे ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम भी काम होता है।
  • चलना आपके लचीलेपन और संतुलन में सुधार करता है, जिससे गिरने और चोट लगने का जोखिम कम होता है।
  • नियमित रूप से पैदल चलने से पाचन बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे कब्ज से बचना आसान होता है। यह आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • इसके अलावा पैदल चलने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है, जिसमें आप बीमारियों के प्रति कम संवेदनशील होते हैं।

यह भी पढ़ें-वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP