दिवाली पर अपने पूजा घर को इन चीजों से करें डेकोरेट, दें उसे एक नया लुक

दिवाली के दिन पूजा घर को डेकोरेट करने की प्लानिंग कर रही हैं तो यहां बताए गए आइडियाज को एक बार जरूर देख लें।

diwali decoration lights

दिवाली पर घर को सजाना और उसे खूबसूरत बनाने का रिवाज काफी पुराना है। बता दें कि दिवाली की तैयारी बहुत दिन पहले से ही शुरू हो जाती है, जहां लोग घर का एक कोना साफ करते हैं और फिर उसे अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। दिवाली के दिन बेडरूम से लेकर पूजा रूम तक की रौनक देखते बनती हैं। वहीं बात करें पूजा रूम की तो इस दिन यहां साफ-सफाई से लेकर साज सजावट तक का खास ख्याल रखा जाता है।

बता दें कि पूजा घर को कई तरह से डेकोरेट किया जा सकता है। यही नहीं घर में ऐसी कई चीजें होती है, जिसके जरिए भी पूजा रूम को डेकोरेट किया जा सकता हैं। अगर आप भी अपने पूजा घर को डेकोरेट करने वाली हैं तो यहां बताए गए आइडियाज को एक बार देख सकती हैं। इन आइडियाज को फॉलो कर आप अपने पूजा रूम को एक नया लुक दे सकती हैं।

पर्दे से बनाएं पूजा घर को खूबसूरत

puja room decorate

पूजा घर में भी पर्दे का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आप चाहें दिवाली के दिन पर्दे को अलग तरीके से सेट कर सकती हैं। आम दिनों में पर्दा नॉर्मल तरीके से लगाया जाता है, लेकिन दिवाली पर अलग लुक देने की कोशिश करें। पर्दे के साथ आप झालर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। स्टोन, मोतियों से बने झालर देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। झालर की जगह फूलों की माला का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, हर जगह फूल लगाने के बजाय कुछ जगहों पर ही लगाएं। (बेडशीट से घर सजाए)

इसे भी पढ़ें:सौभाग्‍य पाने के लिए राशि के अनुसार करें हनुमान जी की पूजा

कैंडल स्टैंड का इस्तेमाल

use candle stand

घर में कैंडल स्टैंड कई सारे लोग रखते हैं। दिवाली के दिन आप इसका इस्तेमाल पूजा घर की रौनक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। कैंडल स्टैंड होने से जगह खाली हो जाता है, जहां आप रंगोली बना सकती हैं। फूलों या फिर आंटे से खूबसूरत रंगोली कैंडल स्टैंड के सामने बना दें। कुछ लोग पूजा रूम के दरवाजे पर ही रंगोली बना देते हैं, जो न सिर्फ जगह घेरता है बल्कि आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है।

फूलों से बनाएं झूमर

artifical jhoomer

मार्केट में अलग-अलग तरह के खूबसूरत झूमर देखने को मिलते हैं। यह काफी महंगे होते हैं, आप चाहें तो फूलों से छोटा झूमर तैयार कर सकती हैं। पूजा रूम में फूलों से बना झूमर देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे। अगर आप के घर में पूजा रूम नहीं है तो मंदिर के ऊपर इसे सेट कर सकती हैं। इंटरनेट पर कई सारे आपको डिजाइन्स मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप फूलों से झूमर तैयार कर सकती हैं। (ऐसे सजाएं अपना कमरा)

आर्टिफिशियल फूलों से करें डेकोरेट

water rangoli

कुछ लोगों के घर में पूजा रूम नहीं होते वह नीचे छोटी टेबल लगाकर भगवान की मूर्तियों का स्थापित करते हैं। आप ऐसी जगहों को आर्टिफिशियल फूलों से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए ट्रांसपेरेंट दुपट्टा लें और उसमें आर्टिफिशियल फूलों को अटैच कर दें। आप चाहें तो आसपास पानी वाली रंगोली भी बना सकती हैं। दिवाली के दिन रंगोली बनाने का खास महत्व है। ऐसे में आप चाहें तो पूजा घर की रौनक बढ़ाने के लिए आप पानी वाली रंगोली बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सिर्फ ऊनी कपड़े साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं Ezee का उपयोग, जानिए कैसे

आर्टिफिशियल मंदिर बनाएं

artificial temple

लकड़ी या फिर मार्बल से बना मंदिर आपने देखा होगा, लेकिन आप चाहे तो दिवाली के लिए आर्टिफिशियल मंदिर बना सकती हैं। कपड़े या फिर थर्माकोल की मदद से आर्टिफिशियल मंदिर बनाया जा सकता है। मंदिर को फेयरी लाइट्स और आर्टिफिशियल फूलों से डेकोरेट कर दें। गणेश और लक्ष्मी पूजा के लिए छोटा सा आर्टिफिशियल मंदिर आपको मार्केट में भी रेडीमेड मिल जाएंगे, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं।

Recommended Video

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP