त्योहारों के मौके पर हम घर की साफ-सफाई करते हैं और इसके बाद घर के कोने-कोने को चमकाते हैं। घर को सजाने के लिए अक्सर हम आंगन व मंदिर के बाहर रंगोली बनाते हैं। इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे।
त्योहार की बात करें तो गुड़ी पड़वा के खास मौके पर घर के आंगन में आप कलश के डिजाइन की रंगोली को बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं रंगोली के कुछ खास और आसान डिजाइंस जिन्हें आप केवल 10 मिनट में बना सकती हैं और गुड़ी पड़वा के मौके पर घर की सजावट कर सकती हैं।
फ्लोरल रंगोली देखने में काफी खूबसूरत नजर आती है। इसे आप बॉर्डर में या डिजाइन के अंदर एक से ज्यादा अलग-अलग साइज के फूल और पत्तियां बनाकर रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। सर्किल की आउटलाइन करने के लिए आप छोटे डिजाइन के फूल बनाएं। वहीं अगर अंदर के ओर डिजाइन बना रही हैं तो रंग-बिरंगे कलर्स के फूलों को बनाएं। इसे 3डी बनाने के लिए आप माचिस की तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन
देखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में बेहद आसान होती हैं डॉट डिजाइन की रंगोली। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए आप बॉर्डर के लिए डॉट डिजाइन बना सकती हैं। डिजाइन के अंदर की तरफ आप चाहे तो डॉट-डॉट कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनायों से भरा कोई मैसेज भी लिख सकती हैं। कलश को बनाने के लिए आप बारीक डॉट पैटर्न का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
बोतल के ढक्कन की मदद से आप आसानी से अनेक साइज और डिजाइन की रंगोली को मंदिर के आगे बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली को बनाकर आप दीपक भी जला सकती हैं। वहीं दीपक के लिए आप एक या 3-3 में डिजाइन बनाकर रंगोली को आकर्षक बना सकते हैं। ढक्कन की मदद से बनाये गये डिजाइन को आप टूथपिक की मदद से थोड़ा ट्विस्ट भी कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको गुड़ी पड़वा के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation,pinterest/snehal creativity, youtube/jeet rangoli
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।