5 year dubai visa price for indian: कामकाज, कारोबार या घूमने के लिए हर साल लाखों भारतीय लोग संयुक्त अरब अमीरात पहुंचते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सबसे अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचते हैं।
यह हम सभी जानते हैं कि दुबई जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा का होना बहुत जरूरी होता है। यह अक्सर देखा जाता है कि भारतीय लोग वीजा के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में दुबई सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा लेकर आया है।
इस आर्टिकल में हम आपको दुबई सरकार द्वारा जारी 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पड़ने के बाद दुबई जाने का सपना आपका भी पूरा हो सकता है।
Dubai introduces a 5-year multiple entry visa for Indians 🇮🇳. pic.twitter.com/zdxzSJvlyR
— Marketing Maverick (@MarketingMvrick) February 23, 2024
5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि वीजा रिक्वेस्ट करने के 2 से 5 दिनों के अंदर वीजा जारी कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि वीजा पाने वाले दुबई के 90 दिन रुक सकते हैं।
वहीं अगर जरूरत पड़ती है, तो फिर 90 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीपल एंट्री वीजा को लेकर यह भी मानना है कि पर्यटक इस वीजा में एक साल में 180 दिन से अधिक नहीं रुक सकता है।
इसे भी पढ़ें: दुबई में फन के लिए इन चीजों को करें ट्राई
आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा जारी खबर के मुताबिक पर्यटकों के लिए टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाकर पांच साल के लिए कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस ऑफर के माध्यम से अब पर सऊदी में पांच साल आराम से घूम सकते हैं।
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के हवाले से कहा है कि टूरिस्ट वीजा में संशोधन कर दिया है और अब टूरिस्ट वीजा 5 सालों के लिए वैलिड रहेगा। (परिवार के साथ दुबई जाने का प्लान ऐसे बनाएं)
5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि अब पर्यटक इस वीजा के माध्यम से सऊदी में कई बार एंट्री कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि अन्य कई देशों के लिए भी है।
इसे भी पढ़ें: आसानी से मिलेगी दुबई में नौकरी, फॉलो करें ये आसान हैक्स
5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है कि इससे संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटकों का बढ़ावा मिलेगा। भारत के आलवा अन्य कई देशों के लोग यह हर साल लाखों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
एक खबर के मुताबिक साल 2023 में करीब 2.46 मिलियन लोग दुबई घूमने के लिए गए थे। वहीं 2022 में यह अकड़ा करीब 1.84 मिलियन था। ऐसे में मल्टीपल एंट्री वीजा संयुक्त अरब अमीरात में घूमने वालों के लिए एक खास ऑफर हो सकता है। (इन देशों में घूमने के लिए नहीं लेना पड़ता है वीजा)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-shuuterstocks, @insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।