herzindagi
unsafe monsoon places in india to travel with kids

मानसून में छोटे बच्चों के साथ किन जगहों पर जाना सेफ नहीं, घूमने से पहले जान लें

मानसून के मौसम में बच्चों के साथ यात्रा करना आसान नहीं होता। आपने चाहे प्लानिंग कितनी भी अच्छी क्यों न की हो, बेवक्त बरसात आपकी ट्रिप को खराब कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-04, 19:59 IST

बारिश में मौसम सुहावना तो लगता है, लेकिन बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। हरा-भरा वातावरण एक तरफ जहां आपको सुकून का अहसास करवाता है, वहीं कई जगहें ऐसी हैं, जो बारिश की वजह से मुसीबत पैदा कर देती हैं। अक्सर लोग मानसून में जगह-जगह अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाना चाह रही हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां छोटे बच्चों के साथ मानसून में जाना सेफ नहीं है। अगर आप यात्रा का प्लान बना चुकी हैं, तो आपको बदलाव करना चाहिए।

ऊंचाई वाली जगहों पर जाना सेफ नहीं (Unsafe Places for Kids in Monsoon Travel)

  • मानसून में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। इससे रास्ते बंद हो सकते हैं, फंसे रहना पड़ सकता है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ किसी जगह पर फंस जाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
  • ऊंचाई वाली जगहों पर मानसून में हवा ठंडी और नमी वाली हो जाती है, ऐसे में छोटे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। अगर बारिश ज्यादा हो रही है, तो आपका अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
  • बारिश में रास्ते स्लिपरी, सीढ़ियां गीली और ढलान बहुत खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में आपको छोटे बच्चों को गोद में उठाकर चलना मुश्किल हो जाता है।

unsafe monsoon places in india to travel with kids1

बीच और समुद्र तट

जो लोग पहाड़ों पर लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं से बचने के लिए बीच और समुद्र तटों वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। उनके लिए भी थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। बारिश अधिक होने पर बीच और समुद्र तटों के किनारों पर लोगों को जाने पर रोक लगा दी जाती है, क्योंकि ऐसे में समय में पानी उफान पर होता है। ऐसे में आपकी छुट्टियां खराब हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-कांगड़ा से कुल्लू तक जानें इस समय भारत की किन जगहों पर घूमना हो सकता है खतरनाक, अगर परिवार के साथ जा रही हैं तो ध्यान रखें

unsafe monsoon places in india to travel with kids2

झरने और वाटरफॉल्स

अक्सर बारिश में झरने और वाटरफॉल्स के पास लोगों के बहने की खबरें हर मानसून में देखने और सुनने को मिलती है। इसका कारण यह है कि बारिश की वजह से झरने का बहाव तेज हो जाता है, जिससे पानी का जलस्तर भी बढ़ता है। छोटे बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर जाना खतरनाक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-छोटे बच्चों के साथ इन जगहों पर जाने से बचें

unsafe monsoon places in india to travel with kidsas

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।