वैष्णो देवी जाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

किसी भी जगह पर घूमने जाने से पहले आपको वहां के बारे में सब कुछ जान लेना चाहिए। रीसर्च करने के लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकती हैं। ऐसा करने से आपको सफर के दौरान काफी चीजों के बारे में पता चल जाएगा।

tips things to keep in mind before going to vaishno devi in hindi

हम सभी घूमना पसंद करते हैं और अलग-अलग जगहों पर घूमने भी जाते हैं। वहीं कुछ ट्रिप परिवार के साथ बनाई जाती है और कुछ हमारे खास दोस्तों के साथ, लेकिन एक ऐसी ट्रिप है जो आप दोस्तों से लेकर घरवालों तक के साथ ख़ुशी से प्लान कर सकते हैं और खूब एन्जॉय भी कर सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं माता वैष्णो देवी की यात्रा की। जी हां, एक यही ऐसी ट्रिप कह लो या माता का बुलावा। हम माता के दर्शन करने के लिए एक न एक बार तो जाते ही हैं। वहीं इस यात्रा पर जाने से पहले आपको कई बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि रास्ते में या वहां पहुंचने के बाद आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रजिस्ट्रेशन करवाएं

वैष्णो देवी जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप रास्ते में आने वाली जगह कटरा में मौजूद चेक पोस्ट पर जाकर वैष्णो देवी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें कि आपको रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।

vaishno devi

इसे भी पढ़ें :समर सीजन में फैमिली संग बीच वेकेशन पर जाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

रीसर्च करें

केवल वैष्णो देवी ही नहीं बल्कि कहीं भी जाने के लिए आपको उस जगह की पूरी जानकारी रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आप उस जगह के बारे में सभी चीजें जान लें और अपनी ट्रिप के दौरान हर मुश्किल को बिना परेशान हुए पार कर लें। रिसर्च करने के लिए आप इन्टरनेट की सहायता ले सकते हैं।

मौसम का ख्याल

vaishno devi temple

किसी भी जगह पर जाने के लिए हम ढेर सारा सामान साथ लेकर जाते हैं और उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं किसी भी जगह पर जाने से पहले आपको वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए ताकि आप पैकिंग करते समय उस जगह के मौसम के हिसाब से सही चीजों को ही साथ लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें :परिवार के साथ घूमने के लिए भारत की 9 सबसे खूबसूरत जगह

हेल्थ चेक-अप

वैष्णो देवी की यात्रा में काफी चलना पड़ता है। इसलिए आपको वहां या कहीं भी यात्रा करने से पहले एक बार हेल्थ चेक-अप जरूर करवा लेना चाहिए और फिर उसी के हिसाब से अपनी पूरी तैयारी के साथ घूमना चाहिए। ऐसा करने से आप आने वाली किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम का सामना आसानी से कर पाएंगे।

अगर आपको वैष्णो देवी जाते समय ध्यान रखने वाली ये बातें और टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP