Republic Day Delhi Traffic Advisory 2025: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, 26 जनवरी को इन रास्तों पर यातायात रहेगा बाधित, यात्रा करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

दिल्ली के कई रास्ते ऐसे हैं, जहां 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच सफर करना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि आपको घंटो तक ट्रैफिक में फंसना पड़ जाएगा।
republic day traffic advisory 2025 delhi noida gurugram these roads will remain closed

गणतंत्र दिवस को लेकर हो रही तैयारियों का असर अभी से दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। मेट्रो में एक तरफ खास चेकिंग की वजह से लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है, तो वहीं दिल्ली में परेड को लेकर हो रही रिहर्सल की वजह से कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जानकारी नहीं होने की वजह से लोगों को घंटों तक ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 26 जनवरी को लेकर दिल्ली-एनसीआर में जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप इन रास्तों से जा रहे हैं, तो आपको एक्स्ट्रा टाइम लेकर घर से निकलना होगा, वरना आप लेट हो जाएंगे।

दिल्ली में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक रास्ते क्यों बंद है?

republic day traffic advisory 2025 delhi noida gurugram these roads will remain closed2

दरअसल, 23 जनवरी से दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। जो भी लोग इस परेड में प्रदर्शन करने वाले हैं, वह इसकी तैयारी करते हैं। इसलिए 22 जनवरी को शाम 6 बजे के बाद से ही विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इंडिया गेट की सामने वाली सड़क पर वैसे भी हर रोज ट्रैफिक लगता है और ऐसे में समय यहां से यात्रा करना आपको और महंगा पड़ सकता है।

25 जनवरी को इन रास्तों पर जाने से बचें

  • 25 जनवरी को शाम 5 बजे से ही विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर लोगों का आवाजाही रोक दी जाएगी। यहां से आपको 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक गुजरने का मौका नहीं मिलेगा।
  • इसके अलावा 25 जनवरी को रात 10:00 बजे के बाद से कई रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से निकलना चाह रहे है, तो प्लान बदल लें। परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ की ओर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी।

26 जनवरी को दिल्ली के कौन से रास्ते रहेंगे बंद

  • सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर सुबह 9:15 बजे से रास्ता बंद किया जाएगा। यह परेड के तिलक मार्क तक पहुंचने के समय तक बंद रहेगा।
  • इसके साथ हीसुबह 10:30 बजे सेतिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग में आने-जाने के दोनो दिशाओं के रास्तों पर आम लोगों को जाने पर रोक रहेगी। लोगों को केवल परेड के अनुसारक्रॉस ट्रैफिक की अनुमति मिलेगी।
  • अगर आप सुबह जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, तोसुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परेड के मार्ग से यात्रा नहीं करेंगे, तो आपके लिए अच्छा होगा।

इसे भी पढ़ें-Republic Day पर पार्टनर के साथ गुरुग्राम वाले इन जगहों पर जाएं घूमने, नहीं आएगा ज्यादा खर्च

रिहर्सल का समय और किस रास्ते से होकर गुजरेगी?

republic day traffic advisory 2025 delhi noida gurugram these roads will remain closed3

  • रिहसर्ल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी, इसलिए अगर आप इस रास्ते से गुजरने वाले हैं, तो प्लान कैंसिल कर दें।
  • इसके बाद लोग दिल्ली में परेड रिहसर्ल करते हुए कर्तव्य पथ से होते हुए सी-हेक्सागन और फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से होते हुए तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से आगे बढ़ेंगे और लाल किले भी समाप्त करेंगे।
  • 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से आप तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से ही यात्रा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि ट्रैफिक नहीं चलेगा।
  • 26 जनवरी को अकबर रोड, मौलाना आजाद रोड और जनपथ रोड को वनवे किया जाएगा। इसलिए इस रोड पर जाम की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप इन रास्तों से गुजर रहे हैं, तो समय से पहले निकलें।

अगर आपको जरूरी काम नहीं है, तो इन रास्तों से गुजरने के प्लान न बनाएं। इसके साथ ही दिल्ली में इन सड़कों के बंद होने की वजह से, ट्रैफिक दूसरी तरफ डायवर्ट होंगे। ऐसे में आपको 26 जनवरी तक दिल्ली में कर्तव्य पथ के आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक अधिक देखने को मिलेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP