Hemkund Sahib Travel Guide: हेमकुंड साहिब यात्रा की शुरुआत 25 मई से हो गई है। यह यात्रा 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह जगह सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। इसलिए पंजाब के पटियाला से हजारों लोग हेमकुंड के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। यह एक आकर्षित गुरुद्वारा है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि हेमकुंड साहिब ऊंचाई पर स्थित है। लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको लंबा ट्रेक करना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पटियाला से हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पटियाला से हेमकुंड साहिब की दूरी लगभग 246 किमी है। यहां का पूरा सफर आप गाड़ी से कर सकते हैं। आधा सफर बस या कार से होगा और इसके बाद आपको पैदल यात्रा करनी होगी। पटियाला से हेमकुंड तक जाने के लिए आपको गोविंदघाट तक गाड़ी की सुविधा मिलती है। गोविंदघाट पहुंचने के बाद आपको पैदल यात्रा शुरू करनी होगी। गोविंदघाट से आप घांघरिया जाएंगी, इसके बाद 13 किमी की पैदल यात्रा करने के बाद हेमकुंड पहुचेंगी। गोविंदघाट से हेमकुंड का सफर 19 किमी का है, जिसे आपको पैदल पूरा करना होगा। आप अपनी बाइक या कार से भी गोविंदघाट तक पहुंच सकती हैं, इसके बाद पैदल यात्रा शुरू करें।
इसे भी पढ़ें- Hemkund Sahib Yatra पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ लें यहां
इसे भी पढ़ें-चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।