चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा का प्लान बना रहे लोग अभी से चिंता में आ गए हैं। क्योंकि, यह यात्रा अन्य तीर्थ यात्राओं की तरह आसान नहीं होती। इसमें आपको कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। जैसे यात्रा की शुरुआत कहां से होगी, रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, रात गुजारने के लिए जगह सिलेक्ट करना और कितने दिनों में इसे पूरा करना है। इसके अलावा लोग कई बार स्वास्थ्य जांच, जरूरी दस्तावेज और यात्रा के मौसम की सही जानकारी नहीं रखते, इससे भी उन्हें यात्रा में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
चार धाम यात्रा की शुरुआत कैसे होती है? (How to Start Char Dham Yatra)
- ध्यान रखें कि सबसे पहले यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से होती है। इसके बाद गंगोत्री और फिर केदारनाथ और बद्रीनाथ। बद्रीनाथ इस यात्रा का सबसे लास्ट स्टॉप होता है।
- यमुनोत्री - गंगोत्री - केदारनाथ - बद्रीनाथ इस तरह से यात्रा चलती है।
- इस यात्रा की शुरुआत आपको हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून से शुरू करनी होगी। क्योंकि यहां से आपको साधन मिल जाते हैं। अगर आप दूर शहरों से आ रहे हैं, तो हरिद्वार रेलवे स्टेशन और देहरादून रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन ले सकते हैं।
- रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून से आप बस और कैब ले सकते हैं।
यमुनोत्री जाने के लिए रूट मैप ?(Yamunotri Route Map)
यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए आपको हरिद्वार से ऋषिकेश फिर बरकोट और जानकी चट्टी से गुजरना होगा। इसके बाद अगला स्टॉप यमुनोत्री होगा।
यमुनोत्री से गंगोत्री जाने के लिए रूट मैप (Yamunotri to Gangotri Route Map)
यमुनोत्री से निकलकर फिर उत्तरकाशी आएगा। इसके बाद हरसिल से होते हुए आप गंगोत्री पहुंच जाएंगे।
गंगोत्री से केदारनाथ रूट मैप (Gangotri to Kedarnath Route Map)
केदारनाथ पहुंचने के लिए आप गंगोत्री से निकलकर घनसाली जाएंगे। इसके बाद अगस्तमुनि और गुप्तकाशी से होते हुए केदारनाथ पहुंच जाएंगे।
केदारनाथ से बद्रीनाथ का रूट मैप (Kedarnath To Badrinath Route Map)
केदारनाथ से निकलकर रास्ते में चमोली गोपेश्वर और गोविन्द घाट आएगा। इसके बाद अगला स्टॉप बद्रीनाथ होगा। चारों धाम के दर्शन के बाद बद्रीनाथ से जोशीमठ होते हुए आप ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
चार धाम के लिए जरूरी दस्तावेज (Char Dham Yatra Accommodation)
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना इस यात्रा के लिए सबसे जरूरी होता है। चार धाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट से आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- यात्रा के दौरान अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।
- अपने साथ टॉर्च, पानी और खान लेकर चलें। अगर यात्रा के दौरान अपने डेस्टिनेशन पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो जरूरी चीजें आपके काम आएंगे।
- ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से अपने साथ मोटे कपड़े लेकर जरूर चलें।
चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर कहां से मिलेंगे? (Char Dham Yatra by Helicopter)
चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा अलग-अलग हेलीपैड से शुरू होती है। आप जिस धाम के लिए जाना चाह रहे हैं, उसके लिए आपको अलग-अलग हेलीपैड पर पहुंचना होगा।
यमुनोत्री के लिए हेलीकॉप्टर कहां से मिलेगा- खरसाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के साथ-साथ घोड़े या खच्चर भी आपको यहां से मिल जाएंगे। खरसाली से यमुनोत्री लगभग 6 किमी दूर है।
गंगोत्री के लिए हेलीकॉप्टर कहां से मिलेगा? (Gangotri to Yamunotri Yatra by Helicopter)
गंगोत्री के लिए हरसिल हेलीपैड से आप घोड़े या खच्चर के साथ हेलीकॉप्टर भी ले सकते हैं। हरसिल से गंगोत्री लगभग 50 किमी दूरी पर स्थित है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको देहरादून से भी हेलीकॉप्टर सुविधा मिल रही है। देहरादून से आप खरसाली और हरसिल के लिए हेलीकॉप्टर ले सकते हैं।
केदारनाथ और ब्रद्रीनाथ के लिए कहां से मिलेगाहेलीकॉप्टर? (Kedarnath and Badrinath Yatra byHelicopter)
गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से भी आपको हेलीकॉप्टर सेवाएं मिलती है। केदारनाथ के लिए आप इन तीनों जगहों से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं। इन तीनों जगहों से केदारनाथ के लिए घोड़े और खच्चर की भी सुविधा मिलती है। इसमें सबसे ज्यादा महंगा गुप्तकाशी से केदारनाथ तक हेलीकॉप्टर लेना है। गुप्तकाशी हेलीपैड से ही आपको ब्रद्रीनाथ के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवाएं मिल जाती हैं।
चार धाम मंदिरों के खुलने का समय (Char Dham Temple Opening and Closing Time)
- यमुनोत्री और गंगोत्री धाम मंदिर खुलने का समय (Yamunotri and Gangotri Temple Opening Time )- मंदिर सुबह लगभग 6:15 बजे खुल जाता है और रात 9:30 बजे के बाद दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा दोपहर 12 से 2:00 बजे तक बंद रहता है। 30 अप्रैल से यमुनोत्री की यात्रा शुरू हो रही है।
- केदारनाथ धाम मंदिर सुबह खुलने का समय (Kedarnath Temple Opening Time)- सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं। दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक मंदिर बंद रहता है। इसके अलावा 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।
- बद्रीनाथ धाम मंदिर सुबह खुलने का समय (Badrinath Temple Opening Time)- सुबह 4:30 से दोपहर 1:00 बजे तक खुला रहता है। इसके बाद शाम को 4 बजे खुलता है और रात 9 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। 4 मई, 2025 से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान रहने की जगहें? (Char dham Yatra Itinerary)
गुप्तकाशी, बरकोट, देवप्रयाग, जोशीमठ चार धाम कैंप, बद्रीनाथ , चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जैसी जगहों पर आपको होटल और कैंप की सुविधा मिल जाएगी। आप अपनी यात्रा के अनुसार इन जगहों पर कहीं भी रहने के लिए होटल ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पहले ही बुकिंग करवा लें। क्योंकि, भीड़ ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोगों को होटल और कैंप मिलने में परेशानी होती है। इसके साथ ही बजट में बढ़ जाते हैं।ध्यान रखें किचारधाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनकरवाने के बाद ही यात्रा करें। क्योंकि, होटल में स्टे के दौरान आपसेरजिस्ट्रेशन डिटेल्स मांगी जा सकती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों