herzindagi
 day trip in hyderabad

हैदराबाद में परिवार के साथ इंजॉय करना चाहते हैं 1 दिन का वीकेंड, तो इन 3 जगहों पर जाएं

हैदराबाद एक ऐसा शहर है जहां आपको ऐतिहासिक धरोहर, आधुनिकता, और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। खूबसूरत झीलें और बाग जैसे हुसैन सागर झील और नानक रमण बाग आपके एक दिन के ट्रिप में चार चांद लगा देंगे।   
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 19:02 IST

हैदराबाद परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हैदराबाद में ही आपको ऐसी कई जगहें मिल जाएंगी, जो घूमने के लिए बेस्ट है। हैदराबाद में बहुत सारी ऐतिहासिक स्थलें हैं जैसे कि चारमीनार, गोलकोंडा किला, और सालेबंदर। ये स्थलें शहर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को दर्शाते हैं। अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, इसलिए शहर में ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। 

इस तरह प्लान करें हैदराबाद में एक दिन का ट्रिप

Family Day Out Hyderabad

सबसे पहले आप सुबह की शुरुआत ऐतिहासिक धरोहर की सैर से कर सकते हैं। आप गोलकोंडा किला, चारमीनार और कुतुब शाही मकबरा जैसी जगहों में से किसी एक जगह पर घूमने जाएं। अगर आप चारमीनार जाते हैं, तो यहीं पर आप नाश्ता भी कर सकते हैं। क्योंकि चारमीनार के चारों तरफ मार्केट है। यहां आप पुराने बाजार की गलियों में घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

 

सालारजंग म्यूजियम

चारमीनार से निकलने के बाद आप अपने परिवार के साथ म्यूज़ियम जाने का प्लान बनाएं। चारमीनार से सालारजंग म्यूजियम की दूरी मात्र 15 मिनट की है। यह म्यूजियम  भारतीय और विदेशी कला का भंडार है। आपको यहां बहुत कुछ सीखने और जानने का मौका मिलेगा। 

हुसैन सागर झील

Hyderabad One Day Itinerary for Families

सालार जंग म्यूज़ियम देखने के बाद आप हुसैन सागर झील जाएं। यहां आप दोपहर का वक्त बिताएं। इस झील में आपको बोटिंग करने का भी मौका मिलेगा। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण और झील के नजारा आपको सुकून देगा। हुसैन सागर झील के पास ही आप लंच भी कर सकते हैं। स्थानीय हैदराबादी भोजन का स्वाद यहां आपको पसंद आएगा। 

इसे भी पढ़ें- बसंत ऋतु में पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

शिल्पा रमण

लंच के बाद, आप शाम के समय शिल्पा रमण जा सकते हैं। यह एक फेमस मनोरंजन पार्क है। यहां पर बच्चों के लिए कई झूले  और अलग-अलग एक्टिविटी की चीजें है। यहां आप शाम का वक्त सुकून से बिता सकते हैं। यह हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

लड्डू बाजार और शॉपिंग

अगर आपको शाम के समय शॉपिंग करनी है, तो शिल्पा रमण से लौटते समय लड्डू बाजार की ओर जाएं। यहां आपको हैदराबाद की मशहूर मिठाइयां और कपड़े मिलेंगे। शाम के समय इस मार्केट का नजारा सुंदर होता है।

गोलकोंडा किला

golkonda

अगर आप शॉपिंग नहीं करना चाहते हैं, तो गोलकोंडा किला घूमने जाएं। यह किला शाम के समय सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखता है, और यहां से पूरे शहर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। 

रात का भोजन

रात में आप अपने घर की तरफ की तरफ जाते समय रास्ते में आने वाले रेस्टोरेंट में डिनर करें और घर जाएं। इस तरह आपका एक दिन का ट्रिप यहीं समाप्त होता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।