herzindagi
places to visit on  august

हैदराबाद में स्वतंत्रता दिवस के दिन इन ऐतिहासिक जगहों पर जाएं घूमने, जानें टिकट पर कितना आएगा खर्च

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना खास अनुभव होता है। इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलता है। 
Editorial
Updated:- 2024-08-05, 15:48 IST

स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह देशभक्ति के गीत, झंडे, और सजावट देखने को मिलती है। इस अवसर पर स्वतंत्रता विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, और अन्य समारोह आयोजित होते हैं। इन चीजों को देखकर हमारे मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और यह हमें हमारे देश की स्वतंत्रता और उसके लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाता है।

इस दिन कई शहरों और पर्यटन स्थलों को खास तरह से सजाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप 15 अगस्त पर घूमने जा सकते हैं। 

चारमीनार 

char minar

चारमीनार की वास्तुकला बेहद आकर्षक है। यह इंडो-इस्लामिक शैली में बनाया गया है, जिसमें फारसी, भारतीय और इस्लामी कला का संगम आप देख पाएंगे।  इसका नाम 'चारमीनार'  है, जिसमें आपको चार कोने भी नजर आएंगे। प्रत्येक मीनार लगभग 56 मीटर ऊंची है और इनमें सीढ़ियां हैं जो ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए बनाई गई हैं। यह हैदराबाद में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

चारमीनार के चारों ओर एक रंगीन बाज़ार है, जिसे 'लाड बाजार' और 'पत्थर गट्टी' केनाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर, चारमीनार को विशेष रूप से सजाया जाता है और यह देखने लायक होता है। इस दिन यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है, जो आपको देशभक्ति की भावना से भर देगा।

 

इसे भी पढ़ें- खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें

गोलकोंडा किला

golconda

यह किला हैदराबाद के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।  स्वतंत्रता दिवस पर, यहां एक खास लाइट एंड साउंड शो होता है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह लाइट शो किले के इतिहास और हैदराबाद की संस्कृति को दर्शाता है। इसमें आपको आपको भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस पर गोलकोंडा किले के आसपास के क्षेत्र में विशेष फूड स्टॉल्स और हस्तशिल्प के नजारे भी देखने को मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

 

सालारजंग संग्रहालय 

यह विभिन्न कलाकृतियों और धरोहरों के संग्रह के लिए जानी जाती है। इसे  हैदराबाद के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। स्वतंत्रता दिवस पर, ये संग्रह खास तरह से घूमने के लिए अच्छे  होते हैं, क्योंकि वे भारतीय संस्कृति, कला, और इतिहास की विविधता और समृद्धि को दर्शाते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।