herzindagi
mumbai metro line 2b trail runs begin soon mandale to diamond know full routes

मुंबई मेट्रो लाइन 2B क्या है, जानें किन रूट्स पर इसे चलाया जा सकता है

मुंबई में अभी मेट्रो सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। इस समय आपको मुंबई में केवल गिने-चुने रूट्स पर ही मेट्रो सेवाएं देखने को मिलेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 16:48 IST

मुंबई एक बिजी शहर है। यह रात में भी जगा रहता है, यानी आपको रात में यहां सन्नाटा नहीं लगेगा। यही कारण है कि इसे देश के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। यहां हर दिन लाखों लोग एक शहर से दूसरे शहर में सफर करते हैं। मुंबई में ही सफर करने के लिए लोगों को ट्रेन और बस जैसी साधन से यात्रा करना पड़ता है। यहां लोकल ट्रेनों का हाल सभी जानते हैं, सस्ता और अच्छा साधन होने की वजह से लोगों को ट्रेन से सफर करना पसंद है। लेकिन ट्रेनों में भीड़ बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में जरूरी है कि मुंबई में मेट्रो सुविधाएं में विस्तार हो। मेट्रो एक स्वच्छ, तेज, और सुविधाजनक विकल्प है। ऐसे में अगर मुंबई में इसके विस्तार पर ध्यान दिया जाता है, तो यात्रियों के लिए यह पसंदीदा साधन हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई मेट्रो लाइन 2B के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुंबई मेट्रो लाइन 2B क्या है?

mumbai metro line 2b trail runs begin soon mandale to diamond know full routess

मेट्रो लाइन 2बी के 5.6 किलोमीटर हिस्से को 8 अप्रैल यानी आज से बिजली लैस किया जाना है। इसका अर्थ है कि मेट्रो के ऊपर जो तार होती हैं, उसमें बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसमें मांडले और डायमंड गार्डन के बीच के हिस्से को बिजली लैस किया जाना है। सभी कार्य पूरा होने के बाद मंडले से डायमंड गार्डन सेक्शन तक इसी साल मेट्रो चलाई जा सकती है। अभी इसकी योजना बनाई जा रही है। मुंबई में मेट्रो की सुविधा यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहने वाली है। 

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन रूट्स पर चलेगी बस 3 कोच वाली मेट्रो

मुंबई के लोगों को किन रूट्स पर यात्रा करना होगा आसान?

mumbai metro line 2b trail runs begin soon mandale to diamond know full route

  • मेट्रो लाइन 2बी के शुरू होने के बाद डीएन नगर से पूर्व में मांडले तक यात्रा करना आसान हो जाएगा। यह मेट्रो बांद्रा, कुर्ला और चेंबूर से होकर गुजरेगी।
  • इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद मेट्रो से लगभग 10 लाख यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। जिससे लोकल ट्रेनों और सड़क ट्रैफिक पर जोर कम होगा।
  • इस रूट में मांडले से डायमंड गार्डन वाले रूट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस रूट पर चलाई जाने वाली मेट्रो भी मुंबई की अन्य मेट्रो लाइनों की तरह 25kV एसी ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम पर चलेगा।
  • इसके साथ-साथ मेट्रो-3 कॉरिडोर के दूसरे फेज के मार्ग का काम भी पूरा होने वाला है। अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में यात्रियों के लिए यह रूट खोल दिया जाएगा।
  • BKC से धारवी तक पहुंचने के लिए अंडर ग्राउंड मेट्रो चलेगी। यह मेट्रो मेट्रो पानी से करीब 25 मीटर नीचे चलने वाली है। अभी कॉरिडोर के तहत मीठी नदी के नीचे तीन टनल के निर्माण पर काम कर रहे हैं। मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारीट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।