herzindagi
difference between monorail and metro in mumbai know tickets coaches and travel experience

मुंबई की मोनोरेल और मेट्रो ट्रेन कैसे है एक दूसरे अलग? सफर करने वाली हैं तो जान लें टिकट और डिब्बों से जुड़ी जरूरी जानकारी

मुंबई में 19 अगस्त को मोनोरेल में बारिश के चलते तकनीकी खराबी हो गई। जिसके चलते ऊंचाई पर ही लोग इसमें फंस गए। मोनोरेल में बैठे यात्रियों को क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया। शाम करीब 6:15 बजे मोनोरेल सेवा बाधित हो गई थी।
Editorial
Updated:- 2025-08-20, 15:03 IST

मोनोरेल और मेट्रो ट्रेन देखने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें समझने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस समय देश में केवल मुंबई में ही मोनोरेल चलाई जा रही है, लेकिन मेट्रो सेवाएं देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी है। बीत दिनों मुंबई में मोनोरेल के हादसे की खबर सामने आने के बाद, लोग मोनोरेल के बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। जो लोग मोनोरल के बारे में नहीं जानते थे, वह इसे मेट्रो समझ रहे हैं। क्योंकि, यह दिखने में मेट्रो की तरह ही है और यह ऊंचाई पर ही चलती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई में चलने वाली मोनो रेल और मेट्रो के बीच अंतर बताएंगे। आखिर कैसे क्यों इसे मोनोरल कहा जाता है और इसका टिकट प्राइस क्या है, इसके बारे में आप विस्तार से पढ़ सकते हैं।

मोनोरेल और मेट्रो ट्रेन कैसे अलग है?

  • मोनोरेल केवल ऊंचाई पर चलती है। इसे उन रूट्स पर चलाया गया है, जो ज्यादा भीड़भाड़ वाले हैं। इससे छोटी दूरी का सफर किया जा सकता है।
  • मेट्रो ट्रेनों का रूट, मोनोरेल के मुकाबले लंबा होता है। भारत में मेट्रो की सेवाएं अंडरग्राउंड और ऊंचाई दोनों पर दी गई है। लेकिन मोनोरेल के साथ ऐसा नहीं है।
  • हर मोनोरेल कोच के एक डिब्बे में 18 यात्रियों के बैठने की क्षमता दी गई है, लेकिन मेट्रो के एक कोच में करीब 50 लोगों का बैठने की क्षमता होती है।
  • मोनोरेल के हर कोच में 124 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं, जबकी मेट्रो में 200 से 240 यात्री कोच में सफर कर सकते हैं।

difference between monorail and metro in mumbai know tickets coaches and travel experience

  • मोनोरेल 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है और मेट्रो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
  • मोनोरेल में केवल 4 ही कोच दिए गए हैं, जबकि मेट्रो में 6 से 8 डिब्बे लगाए गए हैं।
  • मुंबई में मोनोरेल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है। वहीं मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलती है।
  • अगर आप मोनोरेल या मेट्रो से सफर करती हैं, तो आपको मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए।

difference between monorail and metro in mumbai know tickets coaches and travel experiences

  • मोनोरेल की ट्रेन हर 15 मिनट में स्टेशन से चलती है, जबकि मेट्रो सेवाएं देश में हर 2 से 3 मिनट के अंतराल में चलती है। आप स्टेशन पर खड़ी हैं, तो आपको 15 मिनट इंतजार नहीं करना होगा।
  • मोनोरेल कुल वजन 104 टन वजन ले सकती है, लेकिन हादसे वाले दिन 109 मीट्रिक टन वजन हो गया था, जिसकी वजह से कनेक्शन टूट गया। मोनोरेल के संचालन के लिए आवश्यक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
  • मोनोरेल के मुकाबले मुंबई में मेट्रो की सुविधा यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

इसे भी पढे़ं- मुंबई मेट्रो लाइन 2B क्या है, जानें किन रूट्स पर इसे चलाया जा सकता है

difference between monorail and metro in mumbai know tickets coaches and travel experiencesss

इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन रूट्स पर चलेगी बस 3 कोच वाली मेट्रो

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।