herzindagi
image

Mumbai Metro Line 3: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का इंतजार खत्म, जानें कब से मिलेगा यात्रा का मौका

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की मुंबई मेट्रो लाइन-3 की इस योजना का कार्य करीब 38,000 करोड़ में पूरा होगा। नयी मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करना आसान हो जाएगा। यात्री कोलाबा से सीप्ज़ तक यात्रा मात्र 1 घंटे में पूरा कर पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 11:48 IST

मुंबई में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा नई-नई सेवाएं लाई जा रही हैं। ऐसे में मुंबई में मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने के लिए भी कार्य तेजी से चल रहा है। रिपोर्टस के अनुसार मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) लंबे समय से मेट्रो 3 कॉरिडोर पर काम कर रहे हैं। इस अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं, क्योंकि इस दौरान पीएम फ्लैग-ऑफ समारोह के लिए मुंबई में रहने वाले हैं।

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो

mumbai-metro-line-3

बताया जा रहा है कि मेट्रो को लेकर अभी कुछ छोटे काम बचे हुए हैं। एमएमआरसीएल ने अपने रोलिंग स्टॉक के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के पास आवेदन भी कर दिया है, हालांकि अभी आवेदन अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास बचा हुआ है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह सेवा अक्टूबर के पहले हफ्ते में यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। मेट्रो 3 शहर का पहला भूमिगत मेट्रो होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मेट्रो को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो लाइन-3 सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जानें 1 अक्टूबर से रेलवे में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की खासियत

  • मेट्रो 3 पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 33.5 किमी तक फैली है।
  • इसमें फिलहाल 12.5 किमी की दूरी तक ही स्टेशन बनाए गए हैं।
  • यात्रियों को 10 स्टेशन पर ही यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • मेट्रो लाइन 2 फेज में शुरू होगी। पहला फेज सितंबर के अंत तक शुरू हो जाएगा।
  • मुंबई मेट्रो लाइन-3 का दूसरा फेज 2025 तक शुरू हो सकता है।
  • मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने से नरीमन प्वाइंट, फोर्ट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), सीप्ज़ , छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, चर्चगेट, दादर और एमआईडीसी तक आना जाना आसान हो जाएगा।
  • मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार दोनो फेज शुरू होने पर करीब 1.7 मिलियन यात्रियों के आवाजाही की उम्मीद है।
  • यात्रियों को मेट्रो के लिए 3 से 4 मिनट का इंतजार करना होगा। एक मेट्रो जाने के बाद दूसरी मेट्रो 3 से 4 मिनट बाद आएगी।
  • हर मेट्रो में कम से कम 2500 यात्री सवार हो पाएंगे।
  • ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी ट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की स्टेशन लिस्ट

mumbai metro line 3 first

  • आरे कॉलोनी
  • सीप्ज़
  • एमआईडीसी
  • मरोल नाका
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2
  • सहर रोड
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 1
  • सांताक्रूज
  • विद्यानगरी
  • बीकेसी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।