भारत में लोग ट्रेन से सफर करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह एक किफायती, सुविधाजनक और आरामदायक होता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर करना कई यात्रियों के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी है। सामान्य श्रेणियों जैसे स्लीपर क्लास या जनरल क्लास में टिकट की कीमत भी सस्ती होती है, इससे जिससे आम आदमी भी लंबी दूरी का सफर आराम से कर सकता है। लेकिन देश में ट्रेनों की संख्या कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोगों को टिकट नहीं मिलती।
फेस्टिवल के टाइम तो ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं होती। ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य सुविधाएं लाई जाती हैं। हाल ही में, पश्चिम रेलवे को लेकर बदलाव किया गया है।
1 अक्टूबर से इन चीजों में होगा बदलाव
रेलवे विभाग द्वारा पश्चिम रेलवे रूट पर यात्रा करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट को बढ़ाने का फैसला किया गया है। पश्चिम रेलवे रूट पर 15 कोच की 199 ट्रेनें चल रही हैं। 1 अक्टूबर से इसे और बढ़ा दिया जाएगा।
- पश्चिम रेलवे रूट की 12 कोच की 10 लोकल को 15 कोच में बदला जाएगा।
- यह लोकल अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलेगी।
- पश्चिम रेलवे पर यात्राओं की संख्या 1,394 से बढ़कर 1,406 हो जाएंगी।
- र्चगेट और विरार के बीच 15 कोचों की लोकल ट्रेनों में वृद्धि होगी।
- ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारीट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।
12 नई ट्रेनों की होगी शुरुआत
- दादर और विरार के बीच चार नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है।
- विरार और चर्चगेट के बीच एक ट्रेन
- बोरीवली और चर्चगेट के बीच एक ट्रेन
- चर्चगेट और अंधेरी के बीच दो ट्रेनें
- चर्चगेट और गोरेगांव के बीच तीन ट्रेनें
- चर्चगेट और नालासोपारा के बीच एक ट्रेन
इनके अलावा, हाल ही में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। लगातार देश में हो रहे परिवहन सेवाओं में विस्तार को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले समय में लोगों को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों