महाराष्ट्र के नासिक शहर के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी के तट पर स्थित कालाराम मंदिर दर्शन करने के लिए सबसे आदर्श स्थान है। अगर आप रामनवमी पर श्री राम के दर्शन के लिए कहीं जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। कालाराम मंदिर का नाम भगवान की काली मूर्ति की वजह से रखा गया है।
यह मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर का श्री राम से खास कनेक्शन है। क्योंकि पंचवटी में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास के समय अपना कुछ समय बिताया था। पंचवटी नाम का अर्थ है 5 बरगद के पेड़ों की भूमि है। यहां पर ही श्री राम से रहने के लिए कुटिया का निर्माण किया था, तब यहां 5 बरगद के पेड़ थे, तो इस जगह की शोभा बढ़ा रहे थे। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1782 में करवाया गया था।
आप रामनवमी पर अपने पूरे परिवार के साथ यहां दर्शन का प्लान बना सकते हैं। यहां सड़क, रेल और हवाई मार्ग आसानी से पहुंचा जा सकता है।
कैसे पहुंचे कालाराम मंदिर के दर्शन के लिए
View this post on Instagram
अगर आप श्री राम के दर्शन के लिए यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो नासिक सिटी इलाके के मुख्य बस स्टैंड से यहां आ सकते हैं। बस स्टैंड से मंदिर की दूरी मात्र 3 किमी है। यह मंदिर महाराष्ट्र के फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान
हवाई मार्ग
अगर आप प्लेन से यहां भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो नासिक का निकटतम हवाई अड्डा औजार हवाई अड्डा है। नासिक से इसकी दूरी 30 किमी है। आप यहां मंदिर तक पहुंचने के लिए बस और टैक्सी ले सकते हैं।
ट्रेन द्वारा
अगर आप मंदिर दर्शन के लिए ट्रेन से आने का प्लान कर रहे हैं, तो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई आदि प्रमुख शहरों से आपको आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। नासिक रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी आधे घंटे की है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या की तरह गुजरात के इस राम मंदिर की भी हो रही है चर्चा, जानें क्या है यहां ऐसा खास
समय
(image credit-marathifcs_insta)
मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है।
रामनवमी पर मंदिर में होता है भव्य आयोजन
जिस तरह रामनवमी पर आपको अयोध्या राम मंदिर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। ठीक उसी तरह कालाराम मंदिर में भी हर साल रामनवमी उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिर चारों तरफ से रोशनी और फूलों से सजा होता है। साथ ही, शहर के चारों ओर भगवान राम की मूर्ति के साथ एक भव्य यात्रा निकाली जाती है। यह मंदिर भारत के सबसे फेमस राम मंदिर में से एक है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- nashik_guide_Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों