चैत्र नवरात्रि पर बना रहे हैं माता के दर्शन का प्लान, मुंबई के इन मंदिरों में लगता है हर साल मेला

मुंबई का सबसे खास जीवदानी माता मंदिर चैत्र नवरात्रि में दर्शन के लिए सबसे बेस्ट है। माना जाता है कि यहां आने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती हैं। 

 

famous mata temples in mumbai to visit during chaitra navratri

इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में कलश स्थापित करते हैं और लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते हैं। कई लोग इस पर्व में माता के दर्शन के लिए मंदिरों में जाने का प्लान भी बनाते हैं। सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति के लिए वह माता के आर्शिवाद के लिए दूर-दूर स्थित मंदिरों में पूरे परिवार के साथ दर्शन का प्लान बनाते हैं।

अगर आप भी इस बार चैत्र नवरात्रि में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो मुंबई के इन चमत्कारी मंदिरों में जा सकते हैं। माना जाता है कि जो भी भक्त यहां नवरात्रि के समय सच्चे मन से माता की आराधना करता है, तो मां उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

श्री जीवदानी माता देवी

मुंबई का सबसे खास माता का मंदिर जीवदानी माता का माना जाता है। माता के दर्शन के लिए यहां आपको करीब 1300 सीढ़िया चढ़नी पड़ेगी। माना जाता है कि इस मंदिर को पांडवो ने अपने वनवास के समय में बनाया था।

जीवदानी माता का अर्थ है जीवन देने वाली मां। इस मंदिर से लोगों की खास श्रद्धा है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि माता लोगों के और उनके परिवार के जान की रक्षा करती हैं। आप यहां केवल नवरात्री ही नहीं बल्कि किसी भी समय चले जाएं, आपको यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते नजर आएंगे। यह मुंबई का सबसे फेमस मंदिर है।

यह मुंबई में स्थित माता का सबसे सुंदर और चमत्कारी मंदिर है। मंदिर भक्तों के बीच अपने चमत्कारों के लिए जाना जाता है। लोग दूर-दूर से यहां अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें-घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान


महालक्ष्मी मंदिर

mahalakshm

महालक्ष्मी मंदिर मुंबई में स्थित देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1831 में किया गया था। नवरात्रि के समय यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां का माहौल खुशियों से भरा नजर आता है। हर चेहरे पर खुशी और माता के प्रति प्रेम आपकी श्रद्धा को और भी ज्यादा मजबूर बना देगी।

  • समय- मंदिर सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहता है।
  • लोकेशन- भूलाभाई देसाई रोड, महालक्ष्मी, मुंबई।

मुंबा देवी मंदिर

यह मंदिर शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। सबसे खास बात यह है कि मुंबई का नाम इसी मंदिर के नाम से ही रखा गया है। देवी मुंबा को समर्पित यह मंदिर नवरात्रि में दर्शन के लिए सबसे खास है। इस मंदिर को कृषि समुदायों, मछुआरों और सोमवंशी क्षत्रियों का संरक्षक माना जाता है। यहां आप चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आ सकते हैं। क्योंकि मंगलवार के दिन मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। क्योंकि इस दिन को मुंबादेवी का सबसे खास दिन माना जाता है। इसे भारत के चमत्कारी मंदिरों में से एक माना जाता है।

  • लोकेशन- मुंबा देवी मार्ग, ज़वेरी बाज़ार, मुंबई
  • समय- मंगलवार से रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक यह मंदिर आम लोगों के लिए खुला रहता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP