herzindagi
why is gujarat ayodhyadham ram mandir famous

Ayodhya Dham Ram Mandir: अयोध्या की तरह गुजरात के इस राम मंदिर की भी हो रही है चर्चा, जानें क्या है यहां ऐसा खास

22 जनवरी 2024 का दिन देश के लिए एक बड़ा दिन था, क्योंकि इस दिन श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए थे। लेकिन इसके बाद से अयोध्या ही नहीं गुजरात के भी एक राम मंदिर की चर्चा होने लगी है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-25, 16:42 IST

अयोध्या में श्री राम की खूबसूरत मूर्ति ने हर किसी का मन मोह लिया है। 22 जनवरी को देशभर में एक बार फिर दिवाली बनाई गई और चारों तरफ जश्न का माहौल था। इस दिन आप सड़क से जहां भी गुजरे होंगे, वहां आपको जगह-जगह पर प्रसाद और श्री राम का जयकारा ही सुनने को मिला होगा।

क्योंकि इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जोर-शोर से पूरा हुआ। लेकिन अयोध्या राम मंदिर के साथ-साथ गुजरात में स्थित राम मंदिर की भी चर्चा हो रही है। यहां भगवान की मूर्ति भी उतनी ही सुंदर है, जितनी आपने अयोध्या के मंदिर में है।

लोग दूर-दूर से यहां भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अगर आप अयोध्या नहीं जा रहे हैं, तो गुजरात में स्थित इस भव्य मंदिर के लिए दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

क्यों चर्चा में आ रहा है इस मंदिर का नाम

Ayodhya Dham Ram Mandir

अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर को गुजरात का अयोध्या धाम कहा जाता है। यह राज्य का सबसे बड़ा और सबसे सुंदर मंदिर है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर की खासियत यहां की मूर्ति है, क्योंकि यहां भगवान राम जी की मूर्ति मकराना के खास पत्थर से बनाई गई है। (राम मंदिर में इन चीजों के साथ न करें एंट्री)

यह मंदिर कुल 9000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला  हुआ है, इससे आप समझ सकते हैं कि मंदिर को कितने बड़े स्पेस में बनाया गया है। इस  मंदिर की लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 75 फीट है।

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल, भगवान श्रीकृष्ण व कैकेयी से भी जुड़ी है कथा

 

मंदिर का निर्माण

Ayodhya Dham Ram Mandir gujarat

मंदिर में आपको भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी माता और हनुमान जी की सुंदर मूर्तियां देखने को मिलेंगी।  इस पूरे मंदिर के निर्माण में अलग-अलग तरह के पत्थरों को इस्तेमाल किया गया है। (राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें)

जिसमें 2.5 लाख वर्ग फुट इतालवी और ऑस्ट्रेलियाई संगमरमर बताया जाता है। इसके साथ ही बंसी पहाड़पुर के पत्थर का प्रयोग मंदिर के बाहरी नक्काशी में किया गया है। 

 इसे भी पढ़ें: Hill Stations Near Ayodhya: अयोध्या के आसपास स्थित हैं ये बेहतरीन हिल स्टेशन, आप भी प्लान बनाएं

मंदिर की खासियत

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां 3 पवित्र स्थानों की अखंड ज्योति जलती है। जिसमें  अयोध्या, सोमनाथ और उंझा की ज्योति है। आज भी अगर आप यहां जाएंगे, तो आपको यहां अखंड ज्योति जलते हुए नजर आएगी। इसलिए अगर आप अयोध्या जाने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Wiki

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।