herzindagi
maha kumbh lost and found online portal using tips

Kumbh Lost And Found Portal: खोया पाया केंद्र पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं शिकायत दर्ज, जानें क्या है प्रोसेस

महाकुंभ मेले में बिछड़ों को मिलाने के लिए इस पोर्टल की सुविधा दी गई है। इसकी मदद से अभी तक कई लोगों को अपनों से फिर से मिलने का मौका मिल गया है। अगर आप पहली बार मेले में किसी अपने के साथ जा रहे हैं, तो आपको भी इस पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-02-06, 16:01 IST

महाकुंभ में खोए हुए लोगों की जानकारी लगातार खोया पाया केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। कई लोग हैं, जो किसी अपने के खो जाने पर मेले में दर-दर भटक रहे हैं। करोड़ों की भीड़ में किसी अपने को अकेले खोजना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप ऑनलाइन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दें। ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी डालने से अगर किसी अन्य यात्री को भी खोया हुआ शख्स नजर आएगा, तो वह उनकी मदद कर सकता है। ऑनलाइन जानकारी डालते हुए आप तस्वीर, उम्र और फोन नंबर भी डाल सकते हैं। इससे खोए हुए परिजन को खोजना आसान हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

महाकुंभ में खोए लोगों के बारे में ऑनलाइन कैसे पता करें (Kumbh Mela Online Portal)

Kumbh Mela Online Portal2

  • महाकुंभ में जो भी लोग अपनों से अलग हो गए हैं, वह सबसे पहले मेले में बनाए गए खोया पाया केंद्र में शिकायत दर्ज करवाते हैं। इसमें उन्हें उनकी तस्वीर, उम्र और कहां से आए हैं, इसके बारे में जानकारी देनी होती है। जब यह शिकायत दर्ज हो जाती है, तो इसकी डिटेल आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।
  • महाकुंभ में खोए हुए लोगों को मिलाने के लिए https://kumbh.gov.in/en/lostandfound नाम से पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर आपको खोए हुए लोगों और जो लोग मिल गए हैं, उसके बारे में लगातार अपडेट देखने को मिलता रहेगा।
  • यहां जो लोग खो गए हैं, वह भी अपने बारे में जानकारी डाल सकते हैं। मेला में लगे केंद्र पर जाएं और वहां अपने खोने की जानकारी फाइल करें। इससे आपके बारे में अनाउंसमेंट भी मेला क्षेत्र में होती रहेगी और जानकारी पोर्टल पर भी अपडेट की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Special Train: भारतीय रेलवे ने 6 फरवरी से शुरू की इन रूट्स पर 3 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, वेटिंग होने से पहले बुक कर लें टिकट

khoya paya kendra

  • पोर्टल पर हर किसी को आपकी तस्वीर और खोने की जानकारी मिलेगी। इससे उन्हें खोजना आसान हो जाएगा।
  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए पोर्टल पर नंबर दिया गया है। आप 0532-2504011, 0532-2500775 नंबर पर संपर्क करके भी किसी अपने के खोने की जानकारी दे सकते हैं।
  • इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1920 भी जारी किया गया है, जहां आप किसी भी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की खबर से घबराए यात्री, स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे लोग जान लें मेला में कब मिलेगी कम भीड़

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Kumbh Mela Online Portal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।