herzindagi
kolkata to ayodhya 2 days trip plan cost and all details

कोलकाता से पहली बार जा रहे हैं अयोध्या दर्शन करने, तो इस तरह प्लान करें पूरे परिवार के साथ 2 दिनों का ट्रिप

इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आप न केवल कम बजट में बल्कि कम दिनों में भी अयोध्या घूमकर आ जाएंगे। परिवार के साथ भी यह ट्रिप आसानी से पूरा किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 14:31 IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन हजारों भक्तों की लाइन देखी जाती है। जब से राम मंदिर बना है, तब से भक्तों की भीड़ कम नहीं हुई है। लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जा पाएं है। इसका सबसे बड़ा कारण बजट और ऑफिस से छुट्टी मिलना हो सकता है। कई लोग इस वजह से अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए ऑफिस से ज्यादा दिनों की छुट्टी लेनी पेड़ेगी। वहीं कई लोगों को लगता है कि अयोध्या जाना उन्हें महंगा पड़ेगा। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो बता दें कि अयोध्या दर्शन करने जाना महंगा नहीं है। आप आराम से कम बजट में ट्रिप प्लान करके वापस अपने शहर आ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता से अयोध्या ट्रिप को लेकर कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

कोलकाता से अयोध्या ट्रिप कैसे प्लान करें

kolkata to ayodhya 2 days trip plan cost and all detail

दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 920 किमी है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाएंगे, तो आपको 18 से 20 घंटे का समय लग जाएगा। इसके साथ ही आपको यह यात्रा महंगी भी पड़ेगी। इसलिए आपको यात्रा की शुरुआत ट्रेन से करनी चाहिए।

  • अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आप कम बजट में अयोध्या पहुंच जाएंगे।
  • स्लीपर कोच के लिए टिकट प्राइस 480 से 565 रुपये तक है।
  • 3AC कोच में सफर करते हैं, तो टिकट प्राइस 1100 से लेकर 1400 रुपये तक है।
  • यात्रा की शुरुआत आप रात में करें, ताकि ट्रेन का सफर सोते हुए गुजर जाए।

इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में घूम आएं श्री राम के धाम अयोध्या, इस तरह करें ट्रिप प्लान

अयोध्या में इस तरह गुजारें अपना 2 दिन

kolkata to ayodhya 2 days trip plan cost and all detai

  • अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 7 मिनट की है। इसलिए आप पैदल के साथ-साथ ऑटो से भी जा सकते हैं।
  • लेकिन आपने पूरी रात ट्रेन में सफर किया है, तो पहले आपको स्नान करना होगा और कपड़े बदलने होंगे।
  • इसलिए पहले आप होटल लेकर फ्रेश हो जाएं।
  • अयोध्या में आपको होटल सस्ते में मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको राम मंदिर से थोड़ा दूर जाना होगा।
  • पहले आप रेलवे स्टेशन से होटल जाएं और इसके बाद फ्रेश होकर मंदिर दर्शन करें।

इसे जरूर पढ़ें- घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर

अयोध्या ट्रिप में कितना आएगा खर्च

ayodhya 2 days trip plan cost and all details

  • मंदिर दर्शन करने के बाद अगर समय बचता है, तो आप अन्य मंदिरों और टूरिस्ट प्लेसिस पर घूम आए।
  • इसके बाद आप वापस होटल में रात गुजारें।
  • अगले दिन फिर आप पूरे दिन अयोध्या में घूमें और रात को वापस ट्रेन लेकर अपने शहर आ जाएं।
  • इस पूरे ट्रिप पर अगर 2 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति ट्रेन टिकट पर स्लीपर कोच में सफर करने पर खर्च 2000 रुपये और होटल पर एक रात के लिए खर्च 2 हजार रुपये तक आएगा।
  • इसके बाद अयोध्या में घूमने पर भी आपका लगभग 1000 से 1500 रुपये तक खर्च हो सकता है।
  • खाने पर खर्च 2 दिन का 2000 रुपये तक आएगा। इस तरह आप 10 हजार के अंदर में ही अपना अयोध्या ट्रिप पूरा कर लेंगे।
  • यह अयोध्या का सबसे खास मंदिर है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।