Famous temples around ram mandir: आज की तारीख में उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या विश्व विख्यात शहर बन चुका है।
अयोध्या आज से नहीं बल्कि, पौराणिक काल से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब यहां हर दिन लाखों भक्त भगवान राम का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यहां विदेशी सैलानी भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
अगर आप भी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने जा रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शहर में ऐसे अन्य कई पवित्र और फेमस मंदिर स्थित है, जिन्हें दर्शन मात्र से भक्तों भी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या में मौजूद राम मंदिर के अलावा कुछ अन्य प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दर्शन आपको भी करना चाहिए।
राम मंदिर निर्माण से पहले और अब मंदिर निर्माण के बाद भी किसी अन्य पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर का जिक्र होता है, तो हनुमानगढ़ी का नाम जरूर लिया जाता है। अयोध्या में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर को भगवान बजरंगबली का घर माना जाता है। इसलिए यह पवित्र स्थल भगवान हनुमान को समर्पित है।
हनुमान गढ़ी को लेकर पौराणिक कथा है कि जब भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी लंका विजय करने के बाद अयोध्या आए थे, तब हनुमान जी यहां एक गुफा में रहने लगे। माना जाता है कि हनुमान जी यहां से राम जन्मभूमि की रक्षा करते थे। पौराणिक कथा के अनुसार यहां जो भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: Ram Temples: अयोध्या ही नहीं, बल्कि भारत के ये राम मंदिर भी हैं श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास
राम की पैरी में स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर एक पवित्र मंदिर होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह पवित्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार यह कहा जाता है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण भगवान के राम के छोटे पुत्र कुश ने किया था। (पहाड़ी पर स्थित 77 मंदिरों वाला गांव)
नागेश्वरनाथ मंदिर भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। महाशिवरात्रि आदि अन्य विशेष मौके पर इस पवित्र मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। महाशिवरात्रि यहां अधिक संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर से भक्त काफी भी खाली हाथ नहीं जाते हैं।
कनक भवन अयोध्या में स्थित एक पवित्र मंदिर के साथ-साथ एक लोकप्रिय मंदिर भी माना जाता है। यह भवन भगवान राम और माता सीता को समर्पित है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार कनक भवन माता सीता को मुंह दिखाई में मिला था। कहा जाता है कि जब माता सीता विवाह के बाद अयोध्या आई थी, तब माता कैकेयी ने सीता को मुंह दिखाई में तोहफा दिया था। इस भवन में भगवान राम के साथ माता सीता भी विराजमान है। कहते हैं कि सच्चे मन से कुछ ही मांगने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hill Stations Near Ayodhya: अयोध्या के आसपास स्थित हैं ये बेहतरीन हिल स्टेशन, आप भी प्लान बनाएं
मणि पर्वत अयोध्या नगरी का एक पवित्र स्थान माना जाता है। इस मणि पर्वत के बारे में कहा जाता है कि जब भगवान राम विवाह के बाद अयोध्या आए थे, तब राजा दशरथ ने उपहार स्वरूप मणियों की श्रृंखला उन्हें भेंट की थी। मान्यता है कि यहां इतनी मणियां थी कि पहाड़ बन गया। (राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखें)
मणि पर्वत पर एक मंदिर भी मौजूद है, जो भगवान राम को समर्पित है। इस पवित्र मंदिर में भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण और भारत की भी मूर्तियां मौजूद हैं। विशेष मौके पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
दूरी-राम मंदिर से मणि पर्वत की दूरी करीब 6 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-wikipedia, insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।