विशाखापट्टनम की गिनती आंध्र प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में होती हैं। हैदराबाद के बाद, यह इस राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह एक ऐसा शहर है, जिसको जियोग्राफिकल प्लेसमेंट भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस शहर की पश्चिमी सीमा पहाड़ियों से कवर की गई है और पूर्वी तरफ से बंगाल की खाड़ी है। यहां पर मौजूद ट्रॉपिकल बीच के कारण ही हर साल हजारों लोग यहां पर आते हैं। यहां पर आप कुछ रिलैक्सिंग टाइम तो बिता ही सकती हैं, साथ ही शॉपिंग करने का आनंद भी यहां पर लिया जा सकता है। यहां पर आप कई विभिन्न चीजें खरीद सकती हैं। खासतौर से, यहां पर मिलने वाली पोचमपल्ली और इकत साड़ियों की बात ही अलग है। इसके अलावा, कलमकारी पेंटिंग और कोंडापल्ली लकड़ी के खिलौने भी आपको अवश्य आकर्षित करेंगे। वैसे विशाखापट्टनम में शॉपिंग करने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रिप के दौरान जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए-
लेपाक्षी हैंडक्राफ्ट एम्पोरियम विशाखापट्टनम की बेहतरीन जगहों में से एक है। आप यहां विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैंडक्राफ्ट आइटम जैसे कि भगवान और जानवरों की मूर्तियों को देख सकते हैं। भारत ही नहीं, विदेशी पर्यटक भी यहां पर जरूर आते हैं, यहां पर क्रॉकरी से लेकरलैंप और कई हैंडक्राफ्ट आइटम्सका उल्लेखनीय कलेक्शन है। इसके अलावा, यहां पर आपको सभी आइटम्स के दाम भी वाजिब ही मिलेंगे। ऐसे में आपको एक बार तो यहां पर अवश्य जाना चाहिए।
सीबी समूह द्वारा सीएमआर सेंट्रल शॉपिंग मॉल लगभग 3000 वर्ग गज की भूमि पर फैला हुआ है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह विजाग में एक लैंडमार्क बन गया है। अपने शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आप यहां पर ट्रेडिशनल साड़ी, ड्रेस मैटीरियल, हाउसहोल्ड सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूर्टी और हेल्थ प्रॉडक्ट्स आदि खरीद सकती हैं। यह वास्तव में विशाखापत्तनम में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे ज़रूर पढ़ें-बेहद रोमांचित है कुन्नूर की ये ख़ूबसूरत जगहें, टेंशन भूल मिलेगा सुकून का एहसास
अगर आप किताबों की शौकीन है और कई नॉन-एकेडमिक बुक्स पढ़ना व खरीदना पसंद करती हैं तो यह मार्केट आपको कभी भी निराश नहीं करेगी। विशाखापट्टनम के पूर्णा मार्केट में स्थित यह जगह सेकंड हैंड किताबें खरीदने के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप चाहें तो यहां पर आप अपनी पुरानी पुस्तकों को भी बेच और एक्सचेंज कर सकती हैं। यदि आप अच्छे उपन्यासों की तलाश में हैं, तो यह स्थान आपके लिए है। किताबों के साथ-साथ समोसे के कुछ अच्छे खाने के स्टॉल हैं जो भूख लगने पर आपके टेस्ट को शांत करेंगे।
विजाग में खरीदारी के लिए नेहरू बाज़ार सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर ग्रॉसरी स्टोर्स से लेकर मसाला विक्रेताओं से पूरा दिन गुलजार रहता है। बाजार का मुख्य आकर्षण सेकंड हैंड फर्नीचर है। आप यहां पर मसालों व फर्नीचर की खरीदारी से लेकर ज्वेलरी शॉपिंग भी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-गोवा में हैं तो एक बार इन मंदिरों के दर्शन भी जरूर करें
अगर आप विशाखापट्टनम में कपड़ों की शॉपिंग करने का मन बना रही हैं तो आपको एस आर शॉपिंग मॉल में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको कुछ प्रमुख और सबसे प्रसिद्ध ब्रांडों के क्वालिटी वाले कपड़ों को खरीदने का मौका मिलेगा। वैसे आप यहां गैर ब्रांडेड आइटम भी खरीद सकती हैं। मॉल में वुमन वियर, मेन्सवियर और किड्स वियर के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं। यह मॉल लोकल्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा, यहां पर मौसमी और ओकेजन बेस्ड सेल्स का आयोजन भी किया जाता है।
नोटः अभी कोरोना संक्रमण के कारण आपके लिए ट्रेवल करना उचित नहीं है। साथ ही विभिन्न राज्यों में कई जगहों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है, ऐसे में आप शायद इन जगहों पर शॉपिंग ना कर पाएं। लेकिन एक बार स्थिति सामान्य होने के बाद आप इन जगहों पर जरूर जाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- travel website and social media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।