किसी ऐसी जगह जानें की इच्छा है, जहां सुकून के पलों को गुजार सकें और जो आपके जेब पर भी भारी न पड़े। ऐसी कुछ ऑफबीट जगहें दक्षिण भारत में मौजूद हैं, जहां की हरी-भरी ग्रीनरी आपके मन को प्रफुल्लित करेंगी। इन जगहों को शांत वातावरण और मनमोहक आबोहवा के लिए जाना जाता है। किसी को स्प्रिचुएलिटी का शहर माना जाता है, तो किसी को पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। आप भी जानिए इन जगहों के बारे में और अपनी अगली ट्रिप के लिए चुनें इन ऑफबीट डेस्टिनेशन्स को।
पुडुचेरी : स्प्रिचुएलिटी का शहर
बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में आप पोंडीचेरी या पुडुचेरी को जरूर रखें। इस शहर में कोबलस्टोन्ड फ्रेंच क्वार्टर है, सुनहरे बीचेज, और कैफेज, मंदिर और ऑरोविले आश्रम है, जहां आप फ्रेंच और तमिल कल्चर का आनंद उठा सकती हैं। क्रीम, पीली, गुलाबी, नीली औक ग्रे रंगों की दीवारें सैलानियों को मोहित करती हैं। यहां की साफ-सुथरी सड़कें, और तमाम स्ट्रक्चर्स 18वीं सदी के बने हैं। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां के ऑरोविले आश्रम में शांति से बैठकर आप मेडिटेट कर सकती हैं। यहां का जिंजी फोर्ट, और आसपास कांचीपुरम, चिदम्बरम के मंदिर देख सकती हैं। घरों से झूलते bougainvillea बड़े खूबसूरत लगते हैं। एक दिन की खाने और रहने की एवरेज कॉस्ट यहां मात्र 1000-1500 रुपये है।
इसे भी पढ़ें :केरल के वर्कला शहर में जरूर करें यह पांच चीजें, जिन्दगी भर याद रहेगा आपको यह सुहाना सफर
Kodaikanal : तन और मन की शांति के लिए बेहतरीन विकल्प
वैसे तो दक्षिण भारत में कई जगहें, कपल्स के लिए अच्छी हनीमून डेस्टिनेशन्स हैं। kodaikanal, भारत में अकेले या फिर दोस्तों के साथ जाने के लिए बजट-फ्रेंडली स्पॉट है। चमकती हुई झीलें, चारों और हरियाली और बादलों की दुनिया में जाना हो, तो आप इस जगह को चुनिए। तमिल नाडु के डिंडिगुल जिले में इस खूबसूरत जगह का एक लंबा इतिहास है। इसे ‘गिफ्ट ऑफ गॉड’ भी कहा जाता है। वहीं इसकी सुंदरता पर मोहित होने वाले लोग इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यहां आप कई सारी एक्टिविटीज कर सकती हैं। यहां एक दिन की एवरेज कॉस्ट 1500-2500 रुपये है।
इसे भी पढ़ें :एडवेंचरस एक्टिविटीज़ के हैं शौक़ीन तो जरूर जाएं नार्थ इंडिया की इन जगहों पर
गोकर्ण : बीच प्रेमियों के लिए
अगर आप दक्षिण भारत घूमने का मन बना रही हैं, तो कर्नाटक के गोकर्ण जा सकती हैं। बीचप्रेमियों के लिए यह सबसे बेहतर जगह है। इस जगह का बेहतरीन प्राकृतिक माहौल पर्यटकों को खूब लुभाता है। यह ऐतिहाासिक मंदिरों के साथ अपना सागर तटों के लिए काफी मशहूर है। यहां पर ढेर सारे कैफे भी मौजूद हैं। आप चाहें तो यहां कई वॉटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकती हैं। यहां पैराडाइस, कुडेल और ओम जैसे कई मशहूर बीच हैं। गोकर्ण हिंदू तीर्थयात्रियों के बीच महाबलेश्वर जैसे पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है। यहां एक दिन का एवरेज कॉस्ट 800-200 रुपये है।
वागामोन : भागदौड़ भरी जिंदगी से एक ब्रेक लेने के लिए
मुन्नार जैसा ही वातावरण, लेकिन एक पॉकेट-फ्रेंडली कीमत पर चाहिए, तो वागामोन जाइए। केरल स्थित वागामोन दक्षिण भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण, मनमोहक आबोहवा और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह समुद्र स्तर से 1100 मीटर ऊंचाई पर है, इसलिए गर्मियों में यहां छुट्टी मनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां गर्मियों में भी तापमान 10 डिग्री से 23 डिग्री तक रहता है। यहां थंगल पैरा है, कहा जाता है कि यह सैकड़ों साल पहले अफगानी मूल के एक सूफी संत का घर था। यहां एक गोलाकार चट्टान है, जिसे उनका मकबरा कहा जाता है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग करने का आनंद उठा सकती हैं। यहां की प्राचीन गुफाएं, कुरीसुमाला आश्रम, जो एक मोनेस्ट्री है और Syro-malankara चर्च की सैर कर सकती हैं। यहां की एक दिन की ऐवरेज कॉस्ट 1800-2500 रुपये है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल के पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image- unsplash
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों