Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:38 AM IST HZ Awards 2026
irctc april 2026 jammu kashmir tour packages under budget

अप्रैल में कर आएं Jammu Kashmir की सैर, जानें IRCTC के टूर पैकेज में क्या मिलेंगी सुविधाएं?

अप्रैल में अगर अगर आप बर्फ देखने की उम्मीद लेकर जा रही हैं, तो शुरुआती दिनों में आपको गुलमर्ग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दूर पहाड़ी जगहों पर भी आपको बर्फ जमी हुई दिखेगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 09:50 IST

अप्रैल में जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा होगा? क्या इस समय लोग घूमने जाते हैं, अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल चल रहे हैं, तो परेशान न हो। आपका ट्रिप खराब नहीं होगा, क्योंकि अप्रैल में भी हजारों लोग यहां का ट्रिप प्लान करते हैं। सर्दियों में जहां यह जगह बर्फ से जम जाती है, तो वहीं गर्मियों में भी यहां की खूबसूरती अलग होती है। अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की विदाई और बसंत का स्वागत होता है। इस समय आपको चारों-तरफ हरा-भरा नजारा देखने को मिलेगा। पौधों पर ताजा पत्ते और फूल आते हैं, इसलिए यह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। रेलवे की तरफ से हाल ही में अप्रैल का टूर पैकेज लाइव किया गया है, जिसमें आपको जम्मू और कश्मीर जाने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

जम्मू-कश्मीर टूर पैकेज

  • इस पैकेज में श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि फ्लाइट से सफर करेंगी, इसलिए खर्च ज्यादा नहीं आएगा।
  • 17 अप्रैल से पैकेज की शुरुआत हो रही है,एक ही बार पैकेज से यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम JANNAT-E-KASHMIR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।

Jammu Kashmir tour package

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 68800 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52300 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49950 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 41100 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- 1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • आने-जाने की फ्लाइट का टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • नॉन-एसी वाहन में शेयरिंग आधार पर आपको कैब की सुविधा मिलेगी।
  • श्रीनगर और पहलगाम में होटल की सुविधा।
  • हाउस बोट में एक रात का ठहरना भी मिलेगा।
  • 5 दिन नाश्ता और 5 रात्रिभोज दिया जाएगा।
  • यात्रा बीमा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Jammu Kashmir tour package

पैकेज फायदेमंद है या नहीं

  • बजट में घूमने वाले लोगों को यह पैकेज महंगा पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेज में बच्चों के लिए अलग से फीस देनी होगी।
  • इसके अलावा पैकेज फीस ज्यादा है और लंच की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
  • जो यात्री आरामदायक ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, उनके लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
  • यह बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देगा।

इसे भी पढ़ें- अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने हर उम्र के लोगों के लिए लाइव कर दिया है बजट Tour Packages

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।