भारत में कई ऐसे गांव है जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन गांवों में हसीन वादियों के बीच वक्त बिताना लोगों को खूब पसंद है। हरे-भरे जंगलों, पहाड़, नदियां और खूबसूरत नजारों के बीच सुकून के पल बिताने से आप खुद को काफी रिफ्रेश महसूस करते हैं।
मगर आज हम आपको ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताएंगे, जहां आज भी पक्के घर नहीं मिलेंगे। कहा जाता है कि इस गांव में कोई भी पक्का मकान नहीं बनवाता, क्योंकि यहां पक्के घर को लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। साथ ही, इस गांव में कई ऐसे नियम हैं जो सुनने में थोड़े अजीब लग सकते हैं।
राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है, जिसका नाम देवमाली है। इस गांव की आबादी बहुत कम है, यहां सिर्फ 300 परिवार रहते है। लोगों की कुल आबादी की बात करें, तो करीब 2000 लोग रहते हैं। यहां लावड़ा गोत्र के गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। (इन जगहों पर उठाएं जिपलाइन का मजा)
साथ ही, गांव की तमाम जमीन भगवान देवनारायण के नाम अंकित है, जहां देवनारायण को पूजा जाता है। गांव में बिजली चले जाने पर तिल्ली के तेल से दीपक जलाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली में इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न, यादगार हो जाएगा पूरा साल
जब आप इस गांव में जाएंगे, तो देखेंगे कि एक भी छत पक्की नहीं है। हालांकि, इसका कोई आर्थिक कारण नहीं है, पैसे होने के बावजूद भी लोग कच्ची छत बनवाते हैं। कहा जाता है कि यहां के लोग सुकून से रहने के लिए पक्की छत नहीं बनवाते हैं, क्योंकि लोगों की भगवान देवनारायण पर गहरी आस्था है।
मान्यता है कि देवनारायण जब इस गांव में आए थे, तो गांव के लोगों की सेवा और भावना से बहुत खुश हुए थे। उन्होंने गांव वालों से वरदान मांगने को कहा तो लोगों ने कुछ नहीं मांगा। मगर इसपर देवनारायण जाते-जाते कह गए सुकून से रहना है तो पक्की छत का मकान मत बनाना। तब से लेकर आज तक लोगों ने गांव की पक्की छत बनवाता छोड़ दीं।
इस गांव में न सिर्फ कच्ची छतों को बनवाया जाता है, बल्कि दरवाजों पर ताला भी नहीं लगाया जाता। आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन कहा जाता है कि इस गांव में पिछले 50 साल से घर में चोरी नहीं होती। गांव वालों के बीच आज तक कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ है।
यहां श्री देवनारायण भगवान का मंदिर भी है, वहां के लोग इन्हें भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं और इस गांव की सारी जमीन भी भगवान देवनारायण के नाम पर ही है। गांव के किसी भी व्यक्ति के नाम जमीन का कोई भी अंश नही है।
इस गांव के लोग शराब, मांस और अंडे को छूते तक नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव के लोग अपने भगवान को नाखुश नहीं करते हैं। साथ ही, लोग सीमेंट का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं और खाने में सब्जियों का सेवन करती हैं।
अगर कोई गलती से नॉन वेज खा लेता है, तो सजा के तौर पर उसे पूजा करवाई जाती है। हालांकि, पशुपालन के यहां के लोग जिंदगी गुजर-बसर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Flights Tips: क्या फ्लाइट में टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान सोना चाहिए? आप भी जानें
एक तरफ जहां लोग भगवान की पूजा करते हैं, तो दूसरी तरफ बगड़ावत भोपा गुर्जर देवनारायण की आराधना में कई दिन और रात भजन गाते हैं। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस आस्था से बगड़ावत भोपा गुर्जर देवनारायण खुश रहते हैं और गांव में भी सुकून रहता है। (पर्यटक किस देश में सबसे अधिक यात्रा के लिए जाते हैं)
कहा जाता है कि पूरा गांव सुबह सुबह पूरी पहाड़ी के चारों तरफ नंगे पैर परिक्रमा करता है और लोग शांत और समृद्धि की कामना करते हैं।
खबर हटके के अनुसार गांव के लोगों का कहना है कि दूल्हा अगर घोड़ी पर बैठता है, तो उसकी शादी के बाद गांव में कई हादसे हो जाते हैं। इसलिए जब भी गांव में किसी की शादी होती है, तो दूल्हा गाड़ी में जाना पसंद करता है।
इसे आस्था कहें या अन्धविश्वास, लेकिन गांव वालों की इस श्रद्धा से हर कोई हैरान है। पूरे देश के श्रद्धालु इस गांव में दर्शन करने आते हैं और कई चीजों को सीखते हैं।
इस गांव में कभी आ गए हैं? हमें ऊपर कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।