खाटू श्याम बाबा का मंदिर अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। पिछले कुछ समय से मंदिर में भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा देखी जा रही है। लोगों का बाबा के प्रति स्नेह देखते हुए, यहां सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया जाने लगा है। मंदिर में खाटू श्याम के एक नजर दर्शन के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि आप मंदिर में कितनी भी जल्दी पहुंच जाएं, यहां आपको सुबह से ही लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ेगा। लोग जल्दी दर्शन पाने के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच जाते हैं, वरना उनका आधा दिन लाइन में ही बीत जाता है। अगर आप चंडीगढ़ से पहली बार परिवार के साथ या अकेले दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। इससे आपका खर्च भी कम आएगा और आप कम बजट में बिना किसी परेशानी के दर्शन कर आएंगे।
ध्यान रखें मंदिर खुलने का समय
अगर आप चंडीगढ़ से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो समय का ध्यान जरूर रखें। ऐसा, इसलिए क्योंकि दोपहर में मंदिर बंद रहता है। ऐसे में आपको फिर मंदिर के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ जाएगा। अगर आप एक ही दिन में दर्शन करके वापस अपने शहर पहुंचना चाहते हैं, तो समय से घर से निकलने का प्लान करें।परिवार के साथ कम बजट में ट्रिप प्लान करने का तरीकाआपके अन्य यात्रा में भी काम आएगा।
- मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहता है।
- इसके बाद मंदिर शाम 4 बजे तक बंद रहता है।
- शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
चंडीगढ़ से खाटू श्याम बाबा दर्शन
अगर चंडीगढ़ से बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो आपको बस या ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाना चाहिए। चंडीगढ़ से मंदिर लगभग 448 किमी की दूरी पर है। ऐसे में आपको पहुंचने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाते हैं, तो टोल और पेट्रोल का खर्च आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए अगर अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो ट्रेन से यात्रा करना बेस्ट ऑप्शन है।यहराजस्थान के फेमस मंदिरोंमें से एक है।
- समय से मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के लिए आप रात में ही ट्रेन या बस ले लें। इससे आप सुबह 5 बजे तक मंदिर पहुंच जाएंगे और दर्शन करके वापस अपने शहर भी आ जाएंगे।
- मंदिर राजस्थान राज्य के सीकर जिले में स्थित है। आप रिंगस जंक्शन, सीकर रेलवे स्टेशन या जयपुर रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
- मंदिर के लिए चंडीगढ़ से सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इसलिए अगर आप बिना किसी चिंता के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो बस भी अच्छी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों