हर साल हज़ारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं। इस साल भी हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा के लिए होने वाली अमरनाथ यात्रा 2021 के रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, और यस बैंक अलावा देशभर की अन्य 446 शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल 56 दिनों की यात्रा 28 जून, 2021 से पहलगाम और बालटाल के रास्तों से शुरू होगी और 22 अगस्त 2021 रक्षा बंधन के दिन तक चलेगी।
13 साल से नीचे या फिर 75 से अधिक उम्र के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं है। वहीं गर्भवती महिलाओं में जो महिलाएं 6 हफ़्ते की गर्भवती है वह भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकती हैं। इसके साथ ही एक यात्रा परमिट केवल एक तीर्थयात्री के रजिस्ट्रेशन के लिए ही मान्य है। पिछले साल यानी 2020 में अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा 2019 में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। जिसकी वजह से कई श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाए थे। हालांकि इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए अनुमति दे दी गई है। तो चलिए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
अमरनाथ गुफा 14000 फीट की उंचाई पर स्थित है। इसका रास्ता बहुत कठिन है, इसके लिए लोगों को मुश्किल भरे रास्तों से अमरनाथ गुफा तक पहुंचना होता है। चढ़ाई करते समय यात्रियों को भूख में कमी, मितली, कमज़ोरी, चक्कर आना, नींद न आना, कब्ज, और सांस लेने में दिक़्क़त जैसी कई शारीरिक समस्याएं होती रहती हैं। कई बार लोगों को उचित इलाज की आवश्यकता भी पड़ती है। समय पर इलाज न होने की वजह से यह घातक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से गंभीर बीमारी है तो इस यात्रा का हिस्सा बनने से बचें। वहीं अमरनाथ जाने से पहले इन बातों का भी रखें खास ध्यान-
इसे भी पढ़ें: फ़िरोज़ाबाद को क्यों कहा जाता है 'सुहाग नगरी', जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कैंपिंग पर जाने का कर रहीं हैं प्लान तो ध्यान रखें ये बातें
यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।