Free Seva In Vaishno Devi: देश में माता की यात्रा पर जाने की बात होती है, कई लोग सबसे पहले मां वैष्णो का ही नाम लेते हैं। सनातन काल से मां वैष्णो देवी यात्रा हिन्दुओं के लिए एक आस्था का केंद्र रही है। इसलिए हर साल देश के हर कोने से भक्त मां वैष्णो का दर्शन करने पहुंचते हैं।
श्रद्धालु जब मां वैष्णो के दर्शन के लिए जाते हैं, तो उनके मन में जरूर चलते रहता है कि इसके लिए इतना खर्च, उसके लिए इतना खर्च होगा, यानी खर्च को लेकर कई बार सोचते हैं। इसलिए कई लोग अधिक खर्च होने की वजह से मां वैष्णो का दर्शन नहीं जा पाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलने वाले कुछ बेहतरीन सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लाभ आप भी अपनी यात्रा में उठा सकते हैं।
वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले ऐसे कई यात्री होते हैं, जो या सोचते हैं कि यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए चार्ज लगता है। अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि वैष्णो देवी यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी प्रकार का पैसा लगता है, तो आप गलत हो सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैष्णो देवी की यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री हो होता है। इसके लिए कटरा में यात्री का रजिस्ट्रेशन किया जाता है, जिसके बाद एक कार्ड मिलता है और उस कार्ड को पहनकर यात्रा करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: Vaishno Devi Yatra: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में वैष्णो देवी का दर्शन, मेरी तरह आप भी ऐसे बनाएं प्लान
वैष्णो देवी यात्रा पूरे देश की एक प्रसिद्ध यात्रा है। इस यात्रा में अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात और कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक के भक्त शामिल होते हैं। इसलिए यहां कई राज्यों की समिति द्वारा भक्तों को फ्री में भोजन दिया जाता है।
वैष्णो देवी यात्रा के दौरान कई धार्मिक संगठन से लेकर सेवा समिति भक्तों को एक टाइम का भोजन फ्री में देती है। इसके अलावा, यात्रा के दौरान जगह-जगह लंगर का भी आयोजन होता है, जहां आप फ्री में भोजन कर सकते हैं।
वैष्णो देवी यात्रा देश की एक ऐसी यात्रा है, जब कई भक्त रात में भी यात्रा करते हैं। यात्री जब रात में यात्रा करते हैं, तो कई कुछ किमी चलते के बाद यात्री थक भी जाते हैं। ऐसे में रात के समय सोने के लिए जगहों की तलाश करने लगते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरा से भवन तक ऐसे कई विश्राम भवन और स्थलों का निर्माण किया गया है, जहां यात्री रात में आराम से फ्री में सो सकते हैं। इसके अलावा, जगह-जगह सिटिंग चेयर भी है, जहां दिन में आराम कर सकते हैं।
वैष्णो देवी यात्रा के दौरान कई यात्रियों को फ्री में मेडिकल सुविधा भी दी जाती है। जी हां, खबरों के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Personal Experience: पार्टनर के साथ पहली बार वैष्णो देवी जा रहे हैं, तो इन टिप्स एंड ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें
वैष्णो देवी यात्रा में जब भक्त भवन के पास पहुंचते हैं, तो यह सोचते हैं कि स्नान आदि कार्य करने के लिए भी पैसा देना पड़ेगा। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए कई स्नान घर बनवाए गए हैं, जहां तीर्थयात्रियों फ्री में फ्रेश हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@vaishnodevi_official/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।