herzindagi
amusement park in bangalore for kids

Bangalore Amusement Park: ये हैं बेंगलुरु के 5 फेमस मनोरंजक पार्क, सस्ते टिकट में मिलेगा डबल मजा

Water World In Bangalore: वीकेंड आने से पहले ही बच्चे कहीं घूमने जाने के लिए जिद करने लगते हैं। अब तो बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को कहीं कम बजट में घुमाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 15:12 IST

लोग घूमने के लिए ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां कम बजट में खूब मस्ती की जा सके। अगर आप भी वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए नोएडा एकदम परफेक्ट है। क्योंकि नोएडा की नाइटलाइफ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। क्योंकि दिल्ली और नोएडा में कई ऐसे वीकेंड स्पॉट्स मौजूद हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लेकर डांसिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्टार सिटी मनोरंजन पार्क (Star City Amusement Park)

amusemn park

  • यह मनोरंजक पार्क बच्चों के लिए सबसे सस्ता पार्क है। यहां एक से एक गेम है, जहां केवल बच्चे ही नहीं बल्कि आप भी मस्ती कर सकते हैं। 
  • लोकेशन- पैलेस ग्राउंड, पोस्ट-ऑफिस के पास, जयमहल रोड, बेंगलुरु
  • फीस- यहां आप चाहे कोई भी गेम खेल लें, हर गेम के लिए आपको मात्र 120 रुपये देने होंगे। 
  • समय- यह मनोरंजक पार्क सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

 

 

क्रेजी वॉटर्स  (Crazy Waters)

fun world amusement park bangalore

बेंगलुरु में एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोग यहां जा सकते हैं। कुछ सस्ता बेंगलुरु में चाहते हैं, तो क्रेजी वॉटर जाने का प्लान बनाएं। यह पार्क केवल नाम से ही नहीं बल्कि सच में क्रेजी है। क्योंकि यहां बच्चों को आप खुशी के मारे झूमते हुए देख सकते हैं। पानी में बोटिंग और टेस्टी फूड के स्टॉल आपके वीकेंड को यादगार बना देंगे। यहां आप लंबे वॉटर स्लाइड, मिनी ट्विस्टर, टेलीकॉम बैट, मोनोरेल, बाउंसिंग महल और वंडर व्हील जैसी चीजें करना न भूलें। 

  • लोकेशन- बन्नेरघट्टा मुख्य सड़क, मीनाक्षी मंदिर के पास, गोटीगेरे गांव, बैंगलोर
  • समय: सोमवार से शुक्रवार तक आप सुबह 10:00 बजे - शाम 6:00 बजे जा सकते हैं। 
  •  शनिवार और रविवार  के दिन सुबह 10:00 बजे - शाम 7:00 बजे तक यह पार्क खुला रहता है। 
  • एंट्री फीस-वयस्कों को 200 रुपये और बच्चों के लिए 100 रुपये देने होंगे। 

इसे भी पढ़ें- Adventurous Places In Bangalore: एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है बेंगलुरु की ये 3 जगहें, तुरंत बना लें घूमने का प्लान

लुंबिनी गार्डन (Lumbini Gardens)

Lumbini Gardens

बेंगलुरु में घूमने के लिए सस्ती जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां बच्चे ढेर सारी वॉटर एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां नाव की सवारी करने का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा बच्चे कॉफी बोट, पैडल बोट, बैटरी से चलने वाली बोट में भी बैठ सकते हैं। 

  • समय- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 
  • लोकेशन- नागवारा झील, रिंग रोड, हेब्बल, बेंगलुरु
  • प्रवेश शुल्क - 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके ऊपर के सभी लोगों के लिए 50 रुपये देने होंगे। 

वंडर ला (Wonderla, Water Park In Bangalore)

Wonderla

म्यूजिकल फव्वारे के नीचे नाचने का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां जाना न भूलें।  एक मनमौजी प्लेस जहां आप अपने बच्चों के साथ जी भर के मस्ती कर सकते हैं। यहां बच्चे सफारी का मजा भी उठा सकते हैं। यहां आपको 3 डी रोमांच से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी। 

  • लोकेशन- बेंगलुरु से 28 किलोमीटर की दूरी पर यह मैसूर रोड के पास स्थित है।
  • समय- सुबह  11 बजे से शाम 6 बजे तक आप जा सकते हैं। वीकेंड पर यहां आप शाम 7 बजे तक मस्ती कर सकते हैं। 
  • एंट्री फीस- अगर आप बच्चों के साथ सोमवार से शुक्रवार तक जाने का प्लान बनाते हैं, तो  बच्चों के लिए एंट्री फीस 150 रुपये है। माता-पिता को यहां 720 रुपये देने होंगे। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।