किशनगढ़ में देखने जा रहे है डंपिंग यार्ड, तो नोट कर लें ये 3 बातें

बर्फ जैसी दिखने वाली यह जगह, जहां कोई भी बर्फ नहीं है। लेकिन इसे देखने के बाद आपको बिल्कुल भी ऐसा अहसास नहीं होगा। 

 

dumping yard kishangarh  entry fee

राजस्थान का स्विट्जरलैंड कहलाने वाला डंपिंग यार्ड हर किसी को हैरान कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जान के बाद आपको अहसास होगा कि यहां बर्फ गिरी हुई है। वैसे तो राजस्थान अपने प्राचीन मंदिरों और किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब लोगों की भारी भीड़ डंपिंग यार्ड देखने भी जाने लगी है।

इस जगह पर कई बड़ी बड़ी फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डंपिंग यार्ड के टिकट प्राइस से लेकर हर जानकारी देंगे।

कहां स्थित है डंपिंग यार्ड

Rajasthan dumping yard location

यह राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ (Kishangarh Dumping Yard) शहर में बना हुआ है। (इंडिया की फेमस झीलें)

डंपिंग यार्ड में क्या है

, dumping yard ticket price

दरअसल, यह सच में बर्फ नहीं है। यहां पर संगमरमर के पत्थर को काटने के बाद जो पाउडर निकलता है, उसे डाला जाता है। एक तरह से आप इसे एक ऐसी जगह समझ सकते हैं, जो सफेद पत्थरों से निकलने वाले वेस्ट को फेंकने की जगह है।

लेकिन धूप पड़ने की वजह से सफेद पत्थर का पाउडर चमकता है और यह बर्फ जैसा अहसास करवाता है। क्योंकि अब यह जगह टूरिस्ट प्लेस बनती जा रही है, इसलिए अब इसकी खास तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-यहां स्थित है विश्व की सबसे गहरी झील, एक बार गए तो वापस नहीं आ पाएंगे

डंपिंग यार्ड में देखने लायक चीचें

dumping yard ticket price

यहां आपको संगमरमर के पत्थर के पाउडर के सिवा छोटा तालाब जैसा भी नजर आएगा। दरअसल, यहां जगह जगह खड्डा बनाकर उसमें पाइप की मदद से पानी भरा गया है। संगमरमर धूप पड़ने पर यह दूर से नीला पानी जैसा नजर आता है, जो काफी सुंदर लगता है।(इन चार जगहों पर मिलेगा स्नोफॉल का असली मजा)

डंपिंग यार्ड एंट्री फीस

अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एंट्री फ्री है। लेकिन फिर भी आपको टोकन लेना होगा। ध्यान रखें कि आपको डंपिंग यार्ड से 1 किमी दूर टोकन मिलेगा, जिसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं दिया जाएगा। आप इसे दिखाकर ही एंट्री ले पाएंगे।

साथ ही, यहां पार्किंग के लिए भी कोई चार्ज नहीं है। अगर आप यहां कैमरा लेकर जाना चाहते हैं, तो आपको 5000 रुपये देने होंगे। अगर आपके पास कैमरा नहीं है, तो परेशान न होएं, यहां डंपिंग यार्ड में ही अंदर आपको फोटोग्राफर मिल जाएंगे। जिनसे आप फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इस पर्वत की चोटी पर अकेले बैठे हैं गणपति बप्पा, दर्शन के लिए जाना नहीं है आसान

ध्यान रखें

अगर आप डंपिंग यार्ड घूमने का प्लान बना रहे है, तो साथ में काला चश्मा जरूर लेकर जाएं। क्योंकि संगमरमर पर सीधे पड़ने वाली धूप से आंखों को तकलीफ होती है। धूप से बचने के लिए आप छाता भी साथ लेकर जा सकते हैं। पानी और खाने पीने की कुछ चीजें आपको मिल जाएंगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP