दिल्ली मेट्रो को दिल्ली वालों का बैकबोन कहा जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है,जिससे हर रोज 10 लाख से भी ज्यादा ट्रैवल करते हैं। यह न सिर्फ दिल्ली बल्कि की आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक दैनिक जरूरत बन चुकी है। यह शहर के हर कोने को जोड़ता है। आम हो या खास हर किसी के आवाजाही को सरल बनाता है। और सबसे अच्छा यह है कि आप ट्रैफिक मुक्त होकर आसानी से इससे यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से तो बहुत ही बेहतरीन है। इसी कड़ी में डीएमआरसी ने महिलाओं के लिए एक खास सुविधा पेश की है।
DELHI METRO LAUNCHES BIKE TAXI SERVICE FOR ITS COMMUTERS INCLUDING DEDICATED BIKE TAXIS FOR WOMEN TRAVELERS
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 11, 2024
Delhi Metro customers will now be able to book their Bike taxi rides from Delhi Metro’s official mobile app, DMRC Momentum (Delhi Sarthi 2.0) itself without the need to… pic.twitter.com/pFwmhi3t0u
दरअसल डीएमआरसी ने बाइक टैक्सी की सुविधा पेश की है, अब महिलाओं को मेट्रो से उतर कर बाइट टैक्सी का इंतजार किसी अन्य ऐप का चक्कर नहीं लगाना होगा। मेट्रो से उतरने के बाद आप सीधे बाइक पर बैठकर अपने घर पहुंच सकती हैं। यह सुविधा महिलाओं को स्वतंत्र तरीके से अपने डेस्टिनेशन तक सुरक्षित ट्रेवल करने का अधिकार देता है। चलिए जानते हैं यह सुविधा कौन-कौन से स्टेशन पर मिलेगी। इसका खर्चा कितना आएगा और इसे बुक कैसे किया जाएगा।
आपको बता दें कि डीएमआरसी नें जो बाइक-टैक्सी सेवा की शुरुआत की है उसका नाम SHERYDS रखा गया है। यानी टैक्सी को महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए खास चलाया गया है। इसकी राइडर महिलाएं होंगी। फिलहाल इस सुविधा को 12 स्टेशन पर ही चलाया गया है ।
यह भी पढ़ें-Maha kumbh 2025 Itinerary: दिल्ली से 2 दिन के लिए प्रयागराज का ऐसे बनाएं शानदार ट्रिप
अभी फिलहाल 12 स्टेशनों पर इसकी सुविधा है लेकिन अगले एक महीने में 100 से अधिक स्टेशन इस सुविधा से कवर किए जाएंगे, और बाकी अगले तीन महीनों में बचे हुए स्टेशनों को कवर किया जाएगा।
आपको बता दें कि आम पैसेंजर यानी जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल होंगे इसी तरह की सर्विस आरवाईडीआर (RYDR) नाम से शुरु हुई है।
यह भी पढ़ें-क्या है IRCTC का Karthigai Deepam Special टूर पैकेज? जिसमें होटल के साथ-साथ मिल रही है कई सुविधाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-DMRC
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।