भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज में यात्रियों को तरह-तरह की सुविधा मिलने वाली है। अगर आप किसी लंबे ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज से जा सकते हैं। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको टिकट बुक करने से पहले ही सभी जानकारी मिल जाएगी। यात्रा में किस दिन आपको किस होटल में ठहरने को मिलेगा और हर दिन आपको कहां-कहां घुमाया जाएगा। इससे जुड़ी सभी जानकारी पहले ही तय कर दी गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कार्तिगाई दीपम विशेष टूर कार्यक्रम
- इस टूर पैकेज में आपको प्रयागराज, वाराणसी और गया घूमने को मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 9 दिसंबर से मंडपम, चेन्नई और त्रिची से हो रही है। इन 3 जगहों से आप ट्रेन ले पाएंगे।
- यह टूर पैकेज 8 रात और 9 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम KARTHIGAI DEEPAM SPECIAL है।
- आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पैकेज का नाम डालकर भी यात्रा की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
- अगर 2 लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 30430 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29420 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 20490 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
- मंडपम से प्रयागराज और वाराणसी से मंडपम तक 3AC कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- वाराणसी में 3 रात्रि होटल मिलेगा।
- प्रयागराज में 1 रात के लिए होटल और गया में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
- 9 दिन नाश्ता, 9 दिन दोपहर का भोजन और 9 दिन रात का खाना भी मिलेगा।
- एसी वाहन द्वारा शहर में घूम पाएंगे।
पैकेज में शामिल नहीं होंगी ये सुविधाएं
- किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर एंट्री फीस लगती है, तो अलग से पैसे देने होंगे।
- मेनू में शामिल खाने के अलावा अलग ऑर्डर करते हैं, तो इसके लिए भी अलग से चार्ज लगे
- टूर गाइड की सेवाएं नहीं मिलेंगी।।
- आईआरसीटीसी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं और चोटें, देरी से या रद्द उड़ानें आदि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
- पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्च शामिल है, आपको लंच के लिए अलग से पैसे देने होंगे।आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों