कश्मीर में पहली वंदे भारत ट्रेन के आने से यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कटरा से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहली वंदे भारत ट्रेन के आने के बाद आप यात्रियों को बस की झंझट में फंसना नहीं पड़ेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप कम समय में बिना किसी ट्रैफिक से अब ट्रेन में आसानी से श्रीनगर की वादियों का नजारा देख सकते हैं। अब लोगों को वंदे भारत ट्रेन के साफ शीशे से दूर ऊंचे पहाड़ों को देखने और वीडियो बनाने में भी परेशानी नहीं होगी। लेकिन पहली बार श्रीनगर जाने वाले लोग, अभी भी यात्रा के सही साधन का चयन नहीं कर पा रहे हैं।
उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जम्मू के लिए फ्लाइट, ट्रेन या बस किस साधन से यात्रा करना अच्छा होगा। अगर आप बजट में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्रीनगर पहुंचने के सही तरीके और सही साधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Train Luggage Policy: वंदे भारत ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, जानें
बस से कितना आएगा खर्च- अगर आप दिल्ली से निजी बस में यात्रा करते हैं, तो एक तरफ के लिए प्रति व्यक्ति टिकट खर्च 2300 से 2400 रुपये तक आता है। बस से पहुंचने में आपको लगभग 18 से 19 घंटे का समय लगेगा।
दिल्ली से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं, तो पहले कटरा तक ट्रेन मिलेगी। इसके बाद आपको श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन लेनी होगी। दिल्ली से कटरा वंदे भारत से जाने पर आपको लगभग 8 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद दूसरी श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन जा रही है, इसमें आपको अलग से 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में आपको कुल 10 से 11 घंटे लग जाएगा। इसके साथ टिकट पर आपको लगभग 2500 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुकभी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
अगर आपके पास घूमने के लिए कम समय है, तो आप फ्लाइट से यात्रा का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली से श्रीनगर के लिए फ्लाइट का टिकट प्राइस 10000 से 11000 के बीच में है। यह एक तरफ का किराया है। आने-जाने में आपको लगभग 20 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ जाएगा। लेकिन फ्लाइट से पहुंचने में आपको लगभग 1:50 घंटे या 2 घंटे का समय लगेगा।
अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं और आपके पास अच्छा समय है, तो आप सरकारी बस से यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा आप पहले दिल्ली से कटरा तक स्लीपर कोच में सफर करें और इसके बाद वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इससे आपका ज्यादा खर्च नहीं होगा और आप आसानी से श्रीनगर पहुंच जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।