herzindagi
delhi metro timing changed for yoga day 21st june know full update

21 जून को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाली हैं तो अपडेट जान लें, योग दिवस के अवसर पर समय में हुआ है बदलाव

Delhi Metro Yoga Day Timing: अगर आप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इस शनिवार, आप रोजाना के समय के मुकाबले पहले मेट्रो में यात्रा कर सकेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-06-20, 11:46 IST

Delhi Metro changes timinge on Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 21 जून 2025 को देशभर में योग दिवस मनाया जाएगा। यह दिन शनिवार है और कई लोग ऑफिस के लिए मेट्रो से सफर करेंगे। ऐसे में जरूरी काम से निकलने वाले लोग अगर योग दिवस के दिन मेट्रो से यात्रा करने वाले हैं, तो उन्हें इसके समय की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको 21 जून को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

21 जून को मेट्रो कितने बजे चलेगी? ( Delhi Metro Timing on 21st June)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, यानी शनिवार को, दिल्ली मेट्रो में आप सुबह 4 बजे से ही सफर कर पाएंगी। डीएमआरसी ने योग दिवस के इस खास मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मेट्रो सेवा को सुबह 4 बजे से शुरू करने का फैसला किया है। इससे वे लोग जो किसी योग कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं और उनका घर दूर है, तो वह मेट्रो से आसानी से यात्रा कर सकते हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बदलाव की जानकारी दी है। ऐसे में अगर आप 21 जून को सुबह 4 बजे से मेट्रो में सफर करने की योजना बना रही हैं, तो यह जानकारी आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

  • हालांकि ध्यान दें, मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से जरूर शुरू होगी, लेकिन इस दौरान हर 2 से 5 मिनट में मेट्रो नहीं चलेगी। शुरुआती समय में एक मेट्रो के बाद अगली मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।
  • इसके बाद, सुबह 5:30 बजे से मेट्रो सेवा सामान्य दिनों की तरह नियमित अंतराल पर उपलब्ध हो जाएगी।

delhi metro timing changed for yoga day 21st june know full update1

इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा और गहरा मेट्रो स्टेशन कौन सा है, जानें यहां से कितने रूट्स के लिए निकलती है ट्रेन

रोज दिल्ली मेट्रो सुबह कितने बजे से चलती है? (Metro Timing Change for Yoga Day)

दिल्ली मेट्रो की सुबह की टाइमिंग की बात करें, तो कई स्टेशनों पर सुबह 6 और कई स्टेशन पर 5:30 बजे मेट्रो की सेवा शुरू हो जाती है। लेकिन योग दिवस के मौके पर केवल एक दिन के लिए मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी। खास त्योहारों के मौके पर दिल्ली मेट्रो हर साल एक दिन के लिए मेट्रो के समय में बदलाव करता है।

 

21 जून को रात कितने बजे तक मेट्रो चलेगी? (DMRC Yoga Day 2025 Update)

Yoga Day Delhi Metro update: योग दिवस के मौके पर केवल सुबह के समय में बदलाव हुआ है। मेट्रो सुबह जल्दी खुलेगी, लेकिन रात में मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं है। रात में 11:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो चलती है। 11:30 बजे लास्ट मेट्रो चलती है। योग दिवस के मौके पर रात के समय में मेट्रो इसी समय बंद होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आपको दिल्ली मेट्रो के बारे में जानकारी है, तो मेट्रो स्टेशन की पहचान करना भी आसान होता है।

Delhi metro

इसे भी पढ़ें-मेट्रो से सफर करते समय नहीं समझ आता है प्लेटफॉर्म नंबर, तो ये टिप्स करें फॉलो

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, delhi metro

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।