दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क माना जाता है। यहां जिस तरह से मेट्रो की सुविधाओं में विस्तार किया गया है, ऐसी सुविधा आपको देश में और कहीं नहीं मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि आप ऐसी कोच में बजट के अंदर लंबी दूरी की यात्रा कर लेते हैं। दिल्ली से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों तक मेट्रो से सफर आसान हो गया है। आज के समय में हर दिन लाखों लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। लोग ट्रैफिक से बचने और बजट में आरामदायक यात्रा करने के लिए इससे सफर करना पसंद करते हैं। मेट्रो में आपको सुबह-शाम भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी। क्योंकि, इस समय ऑफिस जाने वाले लोग ज्यादा होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन कहां बनाया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मेट्रो स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा और गहरा मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो में ऊपर के साथ-साथ जमीन के नीचे भी स्टेशन बनाए गए हैं। सड़क पर स्पेस नहीं होने की वजह से अंडरग्राउंड मेट्रो की सुविधा मिल रही है। इनमें एक ऐसा मेट्रो स्टेशन है, जो गहराई में अन्य स्टेशन से सबसे ज्यादा गहरा है। मजेंटा लाइन पर स्थित हौज खास स्टेशन दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा स्टेशन है।
- यह 8 मंजिला बिल्डिंग जितना गहरा बताया जाता है।
- इसकी गहराई करीब 29 मीटर (95 फीट ) की गहराई है।
- इस मेट्रो स्टेशन पर सुविधाएं भी बहुत अच्छी है। यह दिखने में भी सुंदर है, साथ ही सुविधाएं भी यहां अच्छी है।
- मेट्रो स्टेशन पर एक से एक स्टोर खुले हैं, जहां खाने-पीने की सुविधा अच्छी है।
- हौज खास मेट्रो स्टेशन में इंटरचेंज की सुविधा भी है, इसलिए इसे सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन भी माना जाता है।
- इस स्टेशन पर सुविधाएं भी अच्छी है, तो इस तरह सेमेट्रो स्टेशन की पहचानकरना आसान होता है।
दिल्ली मेट्रो कुल कितने क्षेत्र में फैल हुआ है?
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क लगभग 393 किमी तक फैला हुआ है, जो देश में सबसे बड़ा नेटवर्क है। भले ही देश के कई शहरों में मेट्रो सुविधाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मेट्रो स्टेशन दिल्ली-एनसीआर में ही चलती है। यहां लंबे क्षेत्र में भी फैला है और स्टेशन भी ज्यादा है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एलीवेटर और एक्सीलेटर की सुविधाएं भी अच्छी हैं। इसके साथ ही एंट्री और एग्जिट गेट पर चेकिंग की सुविधाएं भी है। यह कम बजट में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा और आरामदायक साधन है। इस स्टेशन सेयेलो लाइन के लिए मेट्रोइंटरचेंज भी मिल जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, delhi metro official website
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों