herzindagi
delhi metro services to start at 3 am morning on 26 january 2025 know time and other details

Delhi Metro Time On Republic Day 2025: 26 जनवरी को कैसा रहेगा मेट्रो स्टेशन का हाल, गणतंत्र दिवस पर यात्रा करने वाले लोग जान लें पूरा शेड्यूल

रिपब्लिक डे पर अक्सर लोग अपने पूरे परिवार या दोस्तों के साथ शहर में कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो सबसे अच्छा साधन रहता है, क्योंकि इसमें उन्हें ट्रैफिक में नहीं फसना पड़ता।
Editorial
Updated:- 2025-01-25, 12:11 IST

26 जनवरी के दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि, मेट्रो लाइन सुबह 3 बजे से ही यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। गणतंत्र दिवस के दिन हर साल दिल्ली में मेट्रो और ट्रैफिक नियम में बदलाव किया जाता है। परेड की वजह से दिल्ली के कई रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही रोक दी जाती है। इस साल भी दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसी के साथ DMRC ने भी दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए नई अधिसूचना जारी की है। दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है और कई मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को एग्जिट करने से बचने के लिए कहा गया है। अगर आप दिल्ली मेट्रो से 26 जनवरी को सफर करने वाले हैं, तो आपको समय का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, ऐसे समय में मेट्रो में ज्यादा भीड़ रहेगी।

26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो का टाइम क्या है? (Delhi Metro Morning Time On 26 January 2025)

Delhi Metro Morning Time On 26 January 2025

दिल्ली मेट्रो से आप सुबह 3 बजे ही यात्रा कर पाएंगे। हर रोज दिल्ली मेट्रो की सेवाएं कई स्टेशन पर सुबह 05:30 बजे और कई स्टेशन पर सुबह 6 बजे चलती है और रात 11:30 बजे तक लास्ट मेट्रो मिलती है। लेकिन गणतंत्र दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 3 बजे से ही मेट्रो लाइन शुरू कर दी जाएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दिन चेकिंग पर खास ध्यान रखा जाता है।

  • ध्यान रखें कि सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक मेट्रो आपको हर 30 मिनट में मिलेगी। इसलिए यह उम्मीद न लगाएं कि मेट्रो आपको हर 2 या 3 मिनट में मिल जाएगी।
  • सुबह 6 बजे के बाद आपको मेट्रो हर रोज की तरह से 2 से 5 मिनट के अंतराल में हर स्टेशन पर मिलेगी। लेकिन 6 बजे से पहले हर मेट्रो 30 मिनट के बाद प्लेटफॉर्म पर आएगी।

इसे भी पढ़ें- Republic Day Delhi Traffic Advisory 2025: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, 26 जनवरी को इन रास्तों पर यातायात रहेगा बाधित, यात्रा करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

दिल्ली मेट्रो क्यों सुबह 3 बजे से चलाई जा रही है? (DMRC Start Service Early On Republic Day)


डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के जश्न को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल, कर्तव्य पथ पर परेड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में यात्रियों को वहां पहुंचने में देरी न हो, इसलिए मेट्रो सेवाएं जल्दी चलाई जा रही है।

लोग परेड देखने के लिए सुबह-सुबह ही घर से निकल जाते हैं, क्योंकि उन्हें कर्तव्य पथ पर अच्छी सीट लेनी होती है। सुबह 10 बजे से परेड शुरू हो जाएगी। अगर आप मेट्रो से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो योजना पहले ही बना लें। क्योंकि, इससे आपको घंटों तक लाइन में लगना नहीं पड़ेगा और आप समय से अपने लोकेशन पर पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-Republic Day पर पार्टनर के साथ गुरुग्राम वाले इन जगहों पर जाएं घूमने, नहीं आएगा ज्यादा खर्च

26 जनवरी पर दिल्ली के कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

Delhi Metro Morning Time On 26 January

रविवार, 26 जनवरी के दिन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इन दोनों स्टेशन से यात्री मेट्रो में एंट्री और एग्जिट दोनों नहीं कर पाएंगे। दिल्ली मेट्रो से जुड़ी जानकारी ध्यान में रखते हैं, तो गणतंत्र दिवस पर आपको यात्रा में परेशानी नहीं होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Ani

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।