Amarkantak itinerary from Delhi: मध्य प्रदेश देश का प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे 'भारत का दिल' भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटकों को ऐतिहासिक इमारत, स्मारक, महल, फोर्ट, झील और मंदिर के अलावा कई शानदार और अद्भुत हिल स्टेशन द्वारा स्वागत करता है। इसलिए इस राज्य में हसीन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती देखने के बाद आप हिमाचल या उत्तराखंड जैसे राज्यों को भी भूल सकते हैं। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में दिल्ली से 3 दिन अमरकंटक घूमने का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। ट्रिप में इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
दिल्ली सेअमरकंटक पहुंचना बहुत ही आसान है। मध्य प्रदेश का मुख्य शहर और रक लोकप्रिय हिल स्टेशन होने के चलते अमरकंटक हवाई, ट्रेन और सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए आप किसी भी माध्यम से अमरकंटक की हसीन वादियों में पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से- अगर आप दिल्ली से अमरकंटक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं, क्योंकि जबलपुर सबसे पास में है। जबलपुर से टैक्सी या कैब लेकर अमरकंटक की हसीन वादियों में पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि जबलपुर एयरपोर्ट से अमरकंटक की दूरी करीब 254 किमी है।
ट्रेन के द्वारा- दिल्ली से अमरकंटक पहुंचना सबसे आसान और सस्ता भी है। अमरकंटक का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शहर से 17 किमी की दूरी पर स्थित है, लेकिन यह सिर्फ छोटे रेल रूटों से जुड़ा है। इसलिए आप जबलपुर रेवले स्टेशन पहुंचकर अमरकंटक पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग- अमरकंटक मध्य प्रदेश के लगभग हर शहर से जुड़ा हुआ है। इसके लिए आप दिल्ली से आगरा होते हुए चित्रकूट और सताना होते हुए अमरकंटक की हसीन वादियों में पहुंच सकते हैं।
नोट: दिल्ली से अमरकंटक पहुंचना सबसे अच्छा और सस्ता तरीका ट्रेन ही माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Famous Lake in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झीलें, यहां गर्मियों में घूमने का एक ही मजा होता है, आप भी पहुंचें
अमरकंटक मध्य प्रदेश की एक चर्चित और लोकप्रिय जगह है। इसलिए यहां ठहरने के लिए एक से एक बड़े और खूबसूरत लोकेशन पर स्थित होटल, रिसॉर्ट या विला मिल जाएंगे। अमरकंटक की हसीन वादियों में आप कैंप में भी ठहर सकते हैं। (मध्य प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
अमरकंटक में आप माता सदन होटल, द रेजीडेंसी होटल, अनुश्री होमस्टे, ग्रीन वैली फैमिली रिसॉर्ट और होटल द रेजीडेंसी में आप रूम बुक कर सकते हैं। इनमें से कुछ होटल या रिसॉर्ट में खाने की सुविधा भी होती है।
अमरकंटक मध्य प्रदेश के टॉप हिल स्टेशन्स से एक माना जाता है। यह हिल स्टेशन जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह यहां आसपास में मिलने वाले स्थानीय व्यंजन भी काफी प्रसिद्ध है।
अमरकंटक में आप मैकल रेस्टोरेंट, बैजनाथ होटल, भक्त भोजनालय, मारवाड़ी रेस्टोरेंट और अन्नापुराना रेस्टोरेंट में स्थानीय भोजन से लेकर विदेशी फूडस का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून के महीने में महाराष्ट्र घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर ट्रैकिंग करने से बचें
अमरकंटक की हसीन वादियों में एक से एक बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। मानसून में कुछ जगहों की खूबसूरती इस कदर प्रचलित हो जाती है कि यहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
पहले दिन:- ट्रिप के पहले दिन आप नर्मदा कुंड,कपिल धारा और त्रिमुखी मंदिर को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। ये तीनों जगह कुछ दूरी पर स्थित है, इसलिए घूमने में आपको टाइम लग सकता है। मानसून में कपिल धारा की खूबसूरती चरम पर होती है।
दूसरे दिन- ट्रिप के दूसरे दिन आप कई हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जी हां, तीसरे दिन सोनाक्षी शक्तिपीठ मंदिर, दूध धारा और माई की बगिया में सुकून का पल बिता सकते हैं। माई की बगिया एक रोमांटिक पॉइंट भी माना जाता है।
तीसरे दिन- ट्रिप के तीसरे यानीआखिरी दिन में आप जलेश्वर महादेव मंदिर, कबीर चबूतरा, सोनमुड़ा और नर्मदाकुंड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद दिल्ली के ट्रेन, बस या प्लेन पकड़ सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@indiatravel,mptourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।