Famous lake in maharashtra: महाराष्ट्र हिंदुस्तान का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इस खूबसूरत राज्य को देश भर में 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
महाराष्ट्र अपने असीमित आकर्षणों जैसे- महलों, फोर्ट्स, इमारतों, मंदिरों, गुफाओं और कई अद्भुत और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस राज्य की ये सभी चीजें इस कदर विशेष बनाती हैं कि इन्हें निहारने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र की खूबसूरती में जिस तरह यहां स्थित महल, फोर्ट या इमारत काम करते हैं, ठीक उसी तरह यहां स्थित कुछ झीलें भी करती हैं। इस राज्य में स्थित झीलों की खूबसूरती को निहारने के लिए भी हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ गर्मी के मौसम में मस्ती और धमाल करने पहुंच सकते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित सबसे चर्चित और सबसे खूबसूरत झीलों की बात होती है, तो सबसे पहले वेन्ना झील का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत झील महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाबलेश्वर को महाराष्ट्र में हिल स्टेशनों का राजा भी कहा जाता है।
वेन्ना लेक करीब 28 एकड़ में फैली हुई एक खूबसूरत और मनमोहक झील है। इस झील के बारे में बोला जाता है कि शुरुआत में इसका निर्माण शहर के आसपास के इलाकों में पानी आपूर्ति के लिए निर्माण किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती गई और इसे बाद में पर्यटक स्थल बना दिया गया। इस झील के आसपास औजुद हरियाली गर्मी में भी ठंडक का काम करती है।
इसे भी पढ़ें: Nashik Travel: एक दिन की ट्रिप में नासिक की इन अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर करें
पवई झील महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय झीलों में एक है। यह खूबसूरत झील माया नगरी यानी मुंबई में स्थित है। यह झील इस कदर लोकप्रिय है कि यहां सर्दी और बरसात के अलावा गर्मी के मौसम में भी हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
पवई झील एक कृत्रिम झील है। कहा जाता है कि यह झील 1891 में मीठी नदी पर बने दो बांधों के परिणामस्वरूप बनी थी। इसे मुंबई की सबसे बड़ी झील भी बोला जाता है। पवई झील के आसपास में स्थित घास के मैदान और हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
वैसे तो नागपुर अपने संतरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन अंबाझरी झील भी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यह नागपुर की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास स्थित है, जिसे देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
आपको बता दें कि नागपुर में करीब 11 झीलें मौजूद हैं, जिसमें से यह एक है। अंबाझारी झील 11 झीलों में से क सबसे बढ़ी झील मानी जाती है। कहा जाता है कि नागपुर की नाग नदी इसी झील से निकलती है। इस झील के आसपास मौजूद शांत वातावरण और हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम में भी यहां हर दिन दर्जन से भी अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: क्या गर्मियों में राजस्थान ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए? जानिए कुछ ठंडी जगहों के बारे में
एक घुमक्कड़ शायद ही लोनार झील के बारे में नहीं जानता हो। अगर नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि लोनार झील एक विश्व प्रसिद्ध झील है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित इस झील को करीब 5 हजार से भी अधिक प्राचीन माना जाता है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि यह उल्का पिंड के धरती से टकराने की वजह से बनी थी।
लोनार झील के बारे में यह अक्सर कहा जाता है कि यह देश की ऐसी ऐसी झील है, जो हर समय अपना रंग बदलते रहती है। यह कभी गुलाबी तो कभी नीले रंग में दिखाई देती है। झील के आसपास स्थित पहाड़ और घास के मैदान इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, इसलिए यहां हर समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta, wanderscapess, nikhilmathurr
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।