2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा और 2020 के सेट बैक के बाद अब थिएटर्स में फिल्में रिलीज होने लगी हैं। बाजारों में भी अब रौनक आने लगी है और एक के बाद एक बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हो रही हैं। अब बड़े बैनर वाली फिल्में थिएटर में ही आ रही हैं आप हाल ही में रिलीज फिल्मों 'सूर्यवंशी' और 'बंटी और बबली 2' को ही देख लीजिए। रोहित शेट्टी और आदित्य चोपड़ा दोनों ने ही इन फिल्मों को ओटीटी पर इतनी जल्दी रिलीज नहीं किया।
जहां तक बड़ी फिल्मों का सवाल है तो 2022 के पिटारे में भी बहुत सी बड़ी फिल्में हैं जिनमें A लिस्ट वाले सभी एक्टर्स होंगे। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है और हम आपको धीरे-धीरे साल 2022 से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात करते हैं उन फिल्मों की जो 2022 को रिलीज होंगी और जिनके बारे में पहले से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
एक्टर्स - अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022
अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने सालों की मेहनत से अपने आप को दूसरा मनोज कुमार साबित किया है और देश और देश की समस्याओं पर आधारित फिल्में ही करते हैं। अब इसी कड़ी में अक्षय कुमार पहली बार एक पीरियड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो भारत के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है और माना जा रहा है कि ये साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।
इसे जरूर पढ़ें- ये बॉलीवुड कपल्स फिल्मों में रहे हिट, लेकिन अब नहीं करते साथ काम
एक्टर्स - राम चरण, एन.टी.रामा राव जूनियर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और कई विदेशी सुपरस्टार्स
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022
डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने आखिरी बार जब 'बाहुबली' फिल्म सीरीज बनाई थी तब वो भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। अब दोबारा तेलुगू सिनेमा की पेशकश है 'RRR' जिसमें आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। ये बहुत ही बड़ी फिल्म है और इसे भी जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।
एक्टर्स- प्रभास और पूजा हेगड़े
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022
प्रभास की फिल्में छोटी नहीं होती हैं और अगर 'बाहुबली' की सफलता को देखा जाए तो नॉर्थ इंडिया से लेकर विदेशों तक प्रभास ने अपने कई फैन्स बना लिए हैं। अब जनवरी 2022 में ही राधे श्याम फिल्म रिलीज होने वाली है जो एक रोमांटिक थ्रिलर कही जा रही है। देखना ये है कि क्या प्रभास 'बाहुबली' का मैजिक दिखा पाएंगे।
एक्टर्स- आलिया भट्ट (टाइटल रोल)
अनुमानित रिलीज- फरवरी 2022
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मुंबई की माफिया क्वीन की कहानी है। इस कहानी को एस.हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से लिया गया है जो सच्ची कहानी पर आधारित है। मुंबई की सेक्स वर्कर से वो कैसे मुंबई की क्वीन बन गईं ये कहानी का हिस्सा होगा।
एक्टर्स- रणवीर सिंह (टाइटल रोल)
अनुमानित रिलीज- फरवरी 2022
ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें टाइटल रोल रणवीर सिंह कर रहे हैं। इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म की कहानी उस इंसान पर आधारित है जो पुरुष और महिलाएं के लिए समान अधिकारों की बात करता है।
एक्टर्स- अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस
अनुमानित रिलीज- मार्च 2022
जब 'बच्चन पांडे' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तब लोगों के मन में एक्साइटमेंट आ गया था। अक्षय कुमार बिल्कुल ही अलग लुक में दिख रहे थे। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसके मार्च 2022 में रिलीज होने की गुंजाइश की है। अभी तक इसकी कहानी को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है।
एक्टर्स- कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, परेश रावल, तबू
अनुमानित रिलीज- मार्च 2022
2007 में आई प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म का सीक्वल 'भूल भुलैया 2' को अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये पहली फिल्म की तरह ही अमेज़िंग होगी।
एक्टर्स- कंगना रनौत
अनुमानित रिलीज- अप्रैल 2022
कंगना रनौत की आगामी फिल्म होने वाली है 'धाकड़' जो एक एक्शन फिल्म होगी जिसमें कंगना कई सारे स्टंट्स करती दिखाई देंगी। कंगना रनौत ने इस फिल्म के बारे में कई बार बात की है और उनका मानना है कि ये अभी तक के सभी रोल्स से अलग रोल होगा।
इसे जरूर पढ़ें- अभिनेता आमिर खान से लेकर क्रिकेटर शिखर धवन तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग
एक्टर्स- वरुण धवन, कृति सेनन
अनुमानित रिलीज- अप्रैल 2022
जहां बात हॉरर कॉमेडी की हो रही है वहां वरुण धवन की 'भेड़िया' फिल्म भी लिस्ट में शामिल है। इसके प्रमोशन के लिए ये कहा गया था कि ये फिल्म 'स्त्री' और 'रूही' की तरह ही होगी।
एक्टर्स- आमिर खान, करीना कपूर
अनुमानित रिलीज- अप्रैल 2022
2022 की बैसाखी के समय आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अलग-अलग जगहों पर शूट की गई है और एक सरदार की कहानी इसमें बताई जाएगी।
एक्टर्स- अनिल कपूर, नीतू सिंह, कियारा आडवाणी, वरुण धवन
अनुमानित रिलीज- जून 2022
इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है और नीतू सिंह इसमें बहुत दिनों बाद वापसी करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी भी हैं।
एक्टर्स- अजय देवगन
अनुमानित रिलीज- जून 2022
'मैदान' एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म है जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। ये भारतीय फुटबॉल के गोल्डन समय की फिल्म होगी जब 1952 से 1962 के दौर में फुटबॉल को लेकर भारत का नाम बहुत ऊंचा था। अजय देवगन इस फिल्म में स्पोर्ट्स कोच की भूमिका में दिखेंगे।
एक्टर्स- आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्राहिम, दिशा पटानी, तारा सुतारिया
अनुमानित रिलीज- जुलाई 2022
2014 में आई फिल्म 'एक विलन' पर ही आधारित दूसरी फिल्म भी आ रही है जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी स्टोरी लाइन पहली वाली फिल्म से पूरी तरह से अलग होगी।
एक्टर्स- भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार
अनुमानित रिलीज- अगस्त 2022
इस फिल्म में भाई-बहन के बॉन्ड को बताया जाएगा और 'रांझणा' फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय की ये फिल्म परिवार के रिश्तों पर आधारित होगी।
ये तो थीं 2022 की आने वाली कुछ खास फिल्में। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।