बॉलीवुड की कई हसीन जोड़ियां रही हैं जिन्हें पर्दे पर हमने बहुत पसंद किया है। ये जोड़ियां किसी ना किसी हिट फिल्म के साथ हमारे दिलों में घर कर गई हैं, लेकिन एक या दो फिल्मों के अलावा इन्होंने साथ काम नहीं किया। इसके पीछे किसी ना किसी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी शामिल थी और ऐसे में इन पेयर्स ने एक दूसरे से दूरी बना ली। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वो हिट पेयर जिन्हें अब साथ में पर्दे पर देखना काफी मुश्किल होगा।
ये बॉलीवुड कपल्स फिल्मों में रहे हिट, लेकिन अब नहीं करते साथ काम
- Shruti Dixit
- Editorial
- Updated - 16 Nov 2021, 14:11 IST
1 प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान
प्रियंका और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर काफी अच्छी लगती थी। 'डॉन और डॉन 2' में तो जैसे इस जोड़ी ने आग ही लगा दी थी। पर इसके बाद प्रियंका और शाहरुख के लिंकअप की खबरें सामने आने लगीं और रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के साथ काम करने के लिए गौरी खान ने ही शाहरुख को मना कर दिया। उसके बाद से दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी
2 अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार के साथ काम किया था और ये दोनों रील लाइफ में एक साथ काफी पसंद किए जाते थे। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उस समय इनके लिंक अप की खबरें भी सामने आने लगी थीं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस तरह की खबरों को देखकर अक्षय कुमार और ट्विंकल के रिश्तों पर असर पड़ने की बात भी उन दिनों सुर्खियों का हिस्सा रहती थीं। ऐसे में अक्षय कुमार ने प्रियंका से दूरी बना ली।
3 सलमान खान और ऐश्वर्या राय
'हम दिल दे चुके सनम' के जमाने से ही इनके प्यार और फिर ब्रेकअप की खबरें आम हो गई हैं। एक तरह से देखा जाए तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों की जोड़ी को पर्दे पर बहुत पसंद किया गया और असल जिंदगी में भी दोनों के फैन्स इन्हें पसंद करते थे, लेकिन 1999-2002 के बीच काफी कुछ हुआ और ये ब्रेकअप इतना बुरा था कि दोनों ने एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया और दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
4 अजय देवगन और कंगना रनौत
अजय और कंगना ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया था और इस दौरान दोनों के करीब आने की खबरें भी आम थीं। कंगना को लेकर उसी के साथ कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज भी चलती थीं और इतनी फिल्में साथ में करने के बाद भी असल वजह क्या रही ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन अजय ने कंगना से दूरी कर ली।
5 करीना कपूर और शाहिद कपूर
इन दोनों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक समय पर लवर्स रहे करीना और शाहिद ब्रेकअप के बाद 'उड़ता पंजाब' फिल्म में साथ तो दिखे, लेकिन दोनों का एक भी सीन एक साथ नहीं था। प्रमोशन के दौरान भी दोनों अलग-अलग ही थे। करीना और शाहिद का ब्रेकअप भी काफी खराब रहा था और उसके बाद से दोनों ने साथ काम नहीं किया।
6 अमिताभ बच्चन और रेखा
अगर बॉलीवुड की हिट जोड़ियों और कॉन्ट्रोवर्सी की बात हो रही है तो अमिताभ और रेखा का नाम तो यकीनन इस लिस्ट में शामिल होगा। अमिताभ और रेखा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 1981 की फिल्म 'सिलसिला' में ये दोनों आखिरी बार साथ पर्दे पर दिखे थे। कहा जाता है कि जया बच्चन स्क्रीनिंग के समय एक गाने पर इन दोनों को साथ देखकर रो पड़ी थीं और उसके बाद अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ कभी काम नहीं किया।
इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight
7 रणवीर सिंह और सोनाक्षी
माना जाता है कि 'लुटेरा' फिल्म की ये हिट जोड़ी स्क्रीन पर एक साथ अच्छी नहीं दिख रही थी और लुक्स के फैक्टर को ध्यान में रखते हुए दोनों ने साथ काम नहीं किया। हालांकि, इसके पीछे असली वजह क्या है ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन एक ये कारण हो सकता है।
8 कंगना रनौत और ऋतिक रोशन
अगर हम ऐसी जोड़ियों की लिस्ट बना रहे हैं जिन्होंने किसी ना किसी वजह से एक दूसरे के साथ काम करना छोड़ा है तो उसमें कंगना रनौत और ऋतिक रोशन तो जरूर शामिल होंगे। एक तरह से देखा जाए तो इस जोड़ी ने जितना फेम एक साथ फिल्म में नहीं कमाया उससे ज्यादा उन्हें इस कॉन्ट्रोवर्सी से मिल गया। ये जोड़ी दोबारा कभी पर्दे पर नहीं दिखी और शायद कभी एक साथ दिखे भी ना।
9 कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर
इस जोड़ी को 'फितूर' फिल्म में एक साथ लिया गया था और दोनों के लुक्स के कारण ही दोनों बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। इस फिल्म के लुक्स, सेट और किरदारों पर बहुत काम किया गया था, लेकिन इसकी कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इसके बाद कैटरीना ने ये कहकर आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया था कि एक फ्लॉप देने के बाद वो दोबारा आदित्य के साथ काम नहीं करना चाहतीं।
ये थीं कुछ जोड़ियां जिन्होंने पर्सनल कारणों के चलते एक दूसरे के साथ काम करने से मना कर दिया। अगर आपके ध्यान में भी कोई और जोड़ी है तो हमें जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।