herzindagi
worship  maa  durga  different  swaroops  during  navratri  according  to  expert

नवरात्रि में राशि अनुसार करें मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा

अपनी राशि के अनुसार पंडित जी से जानें कि नवरात्रि के दिनों में किस देवी की पूजा करने पर आपको मिलेंगे शुभ फल ।  
Editorial
Updated:- 2021-10-04, 19:33 IST

साल भर के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से शारदीय नवरात्रि का पर्व आ गया है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार को बहुत महत्व दिया गया है और इस पर्व को धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है। इस पर्व में आदि शक्ति मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां का हर स्वरूप एक अलग शक्ति को प्रदर्शित करता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी कहते हैं, 'वैसे तो मां दुर्गा के सभी स्‍वरूपो की पूजा करने के लिए नवरात्रि में अलग-अलग दिन होते हैं। मगर जातक अपनी राशि के अनुसार नवदुर्गा की पूजा कर सकते हैं, ऐसा करने पर उन्‍हें विशेष फल की प्राप्ति होती है और उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।'

तो चलिए अगर आप भी मां दुर्गा के आगे अपनी किसी विशेष मनोकामना के पूर्ण होने की अर्जी लगाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार देवी दुर्गा के स्‍वरूप की उपासना करें।

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2021: जानें शारदीय नवरात्रि की तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्त्व

worship  maa  durga  different  swaroops mesh

मेष राशि-

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इन्‍हें स्नेह की देवी भी कहा जाता है। मेष राशि के जातकों को देवी दुर्गा के स्‍कंद स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। वैसे मेष राशि के जातक माता शैलपुत्री की साधना भी कर सकते हैं। मेष राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को मालपुए का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के जातकों को इस नवरात्रि के दौरान माता महागौरी की उपासना करनी चाहिए। आपको बता दें कि देवी महागौरी राहु को नियंत्रित करती हैं और महागौरी की पूजा करने से राहु के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है।वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इसलिए नवरात्रि पर आपको मां दुर्गा को बताशे का भोग लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: अक्टूबर के महीने में मनाए जाएंगे ये त्योहार, पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

worship  maa  durga  different  swaroops kark

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के जातकों को इस नवरात्रि पर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। आपको बता दें कि देवी दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इतना ही नहीं, देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति में संयम बढ़ता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। नवरात्रि पर इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातकों को इस नवरात्रि माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए। आपको बता दें कि नवरात्रि का पहला दिन देवी शैलपुत्री को अर्पित किया गया है। देवी दुर्गा का यह स्वरूप चंद्रमा से जुड़े दोष को दूर करता है। इससे आपको मानसिक सुख और शांति प्राप्त होती है। कर्क राशि वाले जातकों को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को केसर से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं।

worship  maa  durga  different  swaroops kanya

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातकों को देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप यानि कि कुष्मांडा माता की पूजा करनी चाहिए। आपको बता दें कि देवी कुष्मांडा का संबंध सूर्य ग्रह से होता है और इनकी पूजा करने से सूर्य के सभी दोष दूर हो जाते हैं। अगर आप किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कुष्मांडा माता की पूजा से आपकी परेशानी जरूर कम होगी। सिंह राशि के जातकों को नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों को भी इस बार नवरात्रि में माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। खासतौर पर इस राशि के विद्यार्थियों को देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से विद्या बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, जो जातक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वे नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी की उपासना भी कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को शहद का भोग लगाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

worship  maa  durga  different  swaroops tula

तुला राशि-

तुला राशि के जातक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मां महागौरी की उपासना करें। खासतौर पर अविवाहित कन्याओं को माता महागौरी की पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दौरान तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा को केसर से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस नवरात्रि स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए और मां दुर्गा को तिल से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

worship  maa  durga  different  swaroops dhanu

धनु राशि-

धनु राशि के जातकों को इस नवरात्रि माता चंद्रघंटा की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यदि आपको किसी भी प्रकार का भय सता रहा है या फिर किसी संकट ने आपको घेर रखा है, तो देवी दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपको नवरात्रि पर मां दुर्गा को पीले रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए।

मकर राशि-

मकर राशि के जातकों को माता कालरात्रि की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही आपको नवरात्रि पर मां दुर्गा को गुलाब जामुन का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

worship  maa  durga  different  swaroops kumbh

कुंभ राशि-

कुंभ राशि के जातकों को नवरात्रि में माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही अगर आप नवरात्रि के दौरान नियमित देवी कवच का पाठ करती हैं, तो इससे भी आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों को नवरात्रि पर मां दुर्गा को मिश्री का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

मीन राशि-

इस राशि के जातकों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। इतना ही नहीं, हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्र का जप करने से भी आपको बहुत लाभ मिलेगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी राशि, धर्म, ज्योतिष से जुड़े आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।