नवरात्रि का आठवां दिन यानी अष्टमी बहुत ही धूम-धाम से मनाई जाती है। हर घर में इस दिन हवन होता है और देवी दुर्गा जी के सभी रूपू को स्मरण कर उनकी अराधना की जाती हैं। मगर, यह दिन दुर्गा जी के आठवे स्वरूप महागौरी देवी का होता है।
इस दिन माता महागौरी की पूजा करने से जीवन में सभी कुछ शुभ होता है। आपको बता दें कि अगर आपकी कुंडली में राहू की दशा खराब है तो आपको देवी दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा जरूर करनी चाहिए। क्योंकि माता महागौरी राहू को नियंत्रित रखती हैं। एसा माना जाता है कि जो व्यक्ति मां महागौरी की पूजा करता है उसका मन पवित्र हो जाता है।
माता महागौरी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 42 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक है।
शुभ रंग- गुलाबी
इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2021 Day 9: सिद्धिदात्री माता की इस तरह करें पूजा
देवी महागौरी राहू को शांत करती हैं अगर आप नवरत्रि के आठवें दिन गुलाबी कपड़े पहनकर देवी महागौरी की पूजा करती हैं तो आपके साथ सभी कुछ शुभ होता है। देवी महा गौरी को अन्नकूट को भोग चढ़ता है। इस भोग को चढ़ा कर जो लोग अष्टमी के दिन कन्या भोज करते हैं उन्हें यही अन्नकूट का प्रसाद उन्हें खिलाना चाहिए। इसे आपकी मनचाही मुराद पूरी होती है।
मां दुर्गा के इस स्वरूप को नारियल को भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें संतान सुख भी मिल जाता है। देवी महागौरी की पूजा के दौरान आपको आपको उनके इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। यह मंत्र आपका कल्याण करेगा।
शुभ रंग- सफेद रंग
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2021 Day 7: घर पर कालरात्रि माता की पूजा करने की सही विधि और शुभ मुहूर्त जानें
महागौरी का अर्थ है, जो सौंदर्य से भरपूर हो। महा गौरी के स्वरूप की बात करें तो देवी महागौरी सफेद रंग के आभूषण पहनती हैं, इनकी चार भुजाएं हैं और इनका वाहन बैल है।
देवी के दाहिने साइन के एक हाथ में अभय मुद्रा और दुसरे हाथ में त्रिशूल है वहीं बाएं हांथ में देवी जी ने एक में डमरू औद दूसरे में वर मुद्रा पकड़ रखती है। महागौरी की पूजा करने के बाद पूरी, हलवा और चना कन्याओं को खिलाना शुभ माना जाता है।
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।