aaj ka choghadiya 26 january 2026

Aaj Ka Choghadiya 26 January: आज सोमवार, भीष्म अष्टमी, गुप्त नवरात्रि और अश्विनी नक्षत्र का बन रहा है महासंयोग, जानें सही चौघड़िया मुहूर्त

26 जनवरी, सोमवार को माघ शुक्ल अष्टमी पर भीष्म अष्टमी, गुप्त नवरात्रि की महाअष्टमी और अश्विनी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भीष्म पितामह ने प्राण त्यागे थे, इसलिए पितरों के लिए तर्पण महत्वपूर्ण है। गुप्त नवरात्रि की महाअष्टमी पर देवी उपासना, कन्या पूजन और हवन का विधान है। यह संयोग ऊर्जा, गति और नई शुरुआत के साथ स्वास्थ्य लाभ भी देगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:30 IST

26 जनवरी 2026 आज सोमवार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज ज्योतिषीय दृष्टि से आज भीष्म अष्टमी है। महाभारत के भीष्म पितामह ने आज ही के दिन अपने प्राण त्यागे थे, इसलिए आज के दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से योग्य संतान और पापों से मुक्ति मिलती है। आज गुप्त नवरात्रि की महाअष्टमी भी है, जो देवी दुर्गा विशेषकर माँ बगलामुखी और महागौरी की उपासना के लिए श्रेष्ठ है। आज अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह भचक्र का पहला नक्षत्र है, जिसके स्वामी केतु और देवता अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं। अश्विनी नक्षत्र ऊर्जा, गति और नई शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही आज साध्य योग बन रहा है, जो कार्यों को साधने पूरा करने में मदद करता है। सोमवार, अष्टमी और अश्विनी नक्षत्र का यह संयोग एक पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है।

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

आज भीष्म अष्टमी है भीष्म अष्टमी पर कुश, तिल और जल से तर्पण करने का विधान है। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी होने के कारण आज कन्या पूजन और हवन करना चाहिए। अश्विनी नक्षत् आज आपको स्वास्थ्य लाभ और तेज गति से काम करने की प्रेरणा देगा।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम   समय
अमृत 06:53 बजे से 08:14 बजे तक
काल 08:14 बजे से 09:35 बजे तक
शुभ 09:35 बजे से 10:56 बजे तक
रोग 10:56 बजे से 12:17 बजे तक
उद्वेग 12:17 बजे से 01:38 बजे तक
चल 01:38 बजे से 02:59 बजे तक
लाभ 02:59 बजे से 04:20 बजे तक
अमृत 04:20 बजे से 05:41 बजे तक

दिन का चौघड़िया -26 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

choghadiya 26 january 2026

  • गुप्त नवरात्रि की अष्टमी की रात महाशक्ति की रात होती है। तंत्र साधकों के लिए यह रात बहुत महत्वपूर्ण है।
  • शाम की शुरुआत चल चौघड़िया से होगी।
  • चल चौघड़िया यह समय घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए सामान्य है। इसके बाद रोग और काल चौघड़िया आएंगे।
  • रोग चौघड़िया इस समय पर अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें और इस समय पैट भोजन हल्का लें।
  • काल चौघड़िया यह समय नेगेटिव एनर्जी का हो सकता है। इस सामय पर किसी भी तरह के वाद -विवाद से दूर रहें। रात्रि के मध्य में लाभ चौघड़िया आएगा।
  • लाभ चौघड़िया यह समय अष्टमी के हवन और गुप्त मंत्र जाप के लिए अधिक प्रभावशाली है। अश्विनी नक्षत्र की एनर्जी इस समय मंत्रों को शीघ्र सिद्ध करती है।
  • देर रात उद्वेग चौघड़िया रहेगा।
  • उद्वेग चौघड़िया इस समय पर मन में चिंता हो सकती है। इस कारण से इस समय शिव मंत्र का जाप करें। ब्रह्म मुहूर्त में शुभ और अमृत चौघड़िया का दिव्य संयोग बनेगा।
  • शुभ चौघड़िया ये समय ध्यान और योग के लिए अति उत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया ब्रह्म मुहूर्त में गुप्त नवरात्रि की नवमी के शुरवाती पूजन और मानसिक शांति के लिए यह समय अद्भुत है।
  • सुबह चल चौघड़िया के साथ नए दिन का प्रारम्भ होगा।

यह भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर या गोधूलि बेला, शनि का उपाय करने का सही समय क्या है? पंडित जी से जानें

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम   समय
चल 05:41 बजे से 07:20 बजे तक
रोग 07:20 बजे से 08:59 बजे तक
काल 08:59 बजे से 10:38 बजे तक
लाभ  10:38 बजे से 12:17 बजे तक
उद्वेग 12:17 बजे से 01:56 बजे तक
शुभ 01:56 बजे से 03:35 बजे तक
अमृत 03:35 बजे से 05:14 बजे तक
चल 05:14 बजे से 06:53 बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

aaj ka choghadiya 26 january

  • गुप्त नवरात्रि की अष्टमी की रात महाशक्ति की रात होती है। तंत्र साधकों के लिए यह रात बहुत महत्वपूर्ण है।
  • शाम की शुरुआत चल चौघड़िया से होगी।
  • चल चौघड़िया यह समय घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए सामान्य है। इसके बाद रोग और काल चौघड़िया आएंगे।
  • रोग चौघड़िया इस समय पर अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें और इस समय पैट भोजन हल्का लें।
  • काल चौघड़िया यह समय नेगेटिव एनर्जी का हो सकता है। इस सामय पर किसी भी तरह के वाद -विवाद से दूर रहें। रात्रि के मध्य में लाभ चौघड़िया आएगा।
  • लाभ चौघड़िया यह समय अष्टमी के हवन और गुप्त मंत्र जाप के लिए अधिक प्रभावशाली है। अश्विनी नक्षत्र की एनर्जी इस समय मंत्रों को शीघ्र सिद्ध करती है।
  • देर रात उद्वेग चौघड़िया रहेगा।
  • उद्वेग चौघड़िया इस समय पर मन में चिंता हो सकती है। इस कारण से इस समय शिव मंत्र का जाप करें। ब्रह्म मुहूर्त में शुभ और अमृत चौघड़िया का दिव्य संयोग बनेगा।
  • शुभ चौघड़िया ये समय ध्यान और योग के लिए अति उत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया ब्रह्म मुहूर्त में गुप्त नवरात्रि की नवमी के शुरवाती पूजन और मानसिक शांति के लिए यह समय अद्भुत है।
  • सुबह चल चौघड़िया के साथ नए दिन का प्रारम्भ होगा।

यह भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी न करें ये 2 काम, वरना बढ़ेंगी जीवन में रुकावटें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;