herzindagi
space hotel on moon

पृथ्वी की भीड़भाड़ से दूर चांद पर वाइफ के साथ बिताएं अपनी छुट्टियां, जानें दुनिया के पहले स्पेस होटल के बारे में सबकुछ

GRU Moon Hotel 2026: चांद पर जल्द ही अल्ट्रा लग्जरी होटल बनने वाला है। ऐसे में यदि आप जानना चाहते हैं कि इससे जुड़ी सुविधा क्या है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। जानते है ंहोटल से जुड़ी जरूरी जानकारी...
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 15:56 IST

GRU Moon Hotel 2026: क्या कभी आपने सोचा है कि आप छुट्टी मनाने के लिए चांद पर जा सकती हैं, जहां एक होटल बनने जा रहा है, जिसके लिए बुकिंग शुरू भी हो गई है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन बता दें कि यह पहला होटल है, जिसके लिए जीआरयी यानी गैलेक्टिक रिसोर्स यूटिलाइजेशन स्पेस Galactic Resource Utilisation Space (GRU) ने बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि यह दुनिया का पहला स्थाई होटल है, जो चांद पर बनने वाला है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जीआरयू कैलिफोर्निया की स्पेस स्टार्टअप कंपनी है, जिसने इसकी शुरुआत की है। इस कंपनी का लक्ष्य न केवल साल 2032 तक होटल को बनवाना है बल्कि अपने मेहमानों के लिए पूरी तरीके से तैयार करना भी है। यदि आप भी इस होटल के बारे में सबकुछ जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चांद पर बनने वाला यह होटल कितने रुपए में बुक हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...

कितने की होगी बुकिंग? (Price and Facilities of GRU Moon Hotel 2026)

कंपनी के मुताबिक, साल 2032 तक आप होटल में जा सकेंगे। इसमें एक रात का किराया लगभग 4.10 लाख डॉलर यानी साढ़े 3 करोड रुपए का है। वहीं, भविष्य की बुकिंग को सेफ करने के लिए लगभग 10 लाख डॉलर यानी करीब 8 करोड रुपए जमा करने होंगे। 

monn hotel

ऐसे में कह सकते हैं कि यह दुनिया के सबसे महंगे और एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस में से एक होने वाला है। कंपनी का निर्माण साल 2029 में होने वाला है। वहीं, इसके लिए तकनीकी परीक्षण और सरकारी मंजूरी का पूरा होना बेहद जरूरी है। तभी टेस्ट मिशन भी लॉन्च होगा ताकि यह साबित हो सके कि चांद की सतह पर मजबूत संचराएं तैयार हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी? फ्यूचर की जॉब मार्केट में टिके रहने के लिए आज ही सीखें ये 5 सबसे जरूरी स्किल्स

होटल को कैसे बनवाएंगे?

होटल का पहला चरण 2032 तक चालू हो जाएगा। अब सवाल यह है कि इस होटल को कैसे बनवाएंगे तो बता दें कि जीआरयू ने दाबा किया है कि लूनर सॉयल यानी चांद की मिट्टी का इस्तेमाल करके निर्माण सामग्री तैयार करेगा। ऑटोमेटेड मशीनें और मॉड्यूलर यूनिट्स वहां पर भेजे जाएंगे, जिसे मिलाकर टिकाऊ इमारत तैयार की जाएगी। 

moon hotel (2)

यह होटल अल्ट्रा लग्जरी कैटेगरी में शामिल होने वाली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वे मेहमान जो अमीर हैं, जिन्हें न केवल स्पेस से प्यार है बल्कि जो स्पेस टूरिस्ट का अनुभव पाना चाहते हैं , साथ ही हनीमून मनाने के बाहर जाने वाले हैं, वे हिस्सा बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें -कहीं रद्दी तो नहीं हो गया आपका PAN Card? आज ही चेक करें स्टेटस, वरना रुक सकते हैं बैंक ये जुड़े ये 3 काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।